विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 में दिखेगा सनी देओल का धांसू अंदाज, एक्टर ने सेट से शेयर कीं BTS तस्वीरें

Published: Sun, 18 Jan 2026 02:03 PM (GMT+05:30)

अभिनेता सनी देओल की आने वाली फिल्म का नाम बॉर्डर 2 है। इस बीच मूवी की रिलीज से पहले सनी ...और पढ़ें

सनी देओल बॉर्डर 2 अंदाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सनी देओल बॉर्डर 2 अंदाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. बॉर्डर 2 में दिखेगा सनी देओल का दम

  2. सनी पाजी ने शेयर कीं अनसीन फोटोज

  3. इस दिन रिलीज होगी बॉर्डर 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा इस वक्त काफी तेज है। कुछ दिन बाद इस मूवी े जरिए सनी पाजी सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते नजर आएंगे। 29 साल बाद सनी देओल बॉर्डर के सीक्वल के जरिए अपनी छाप छोड़ेंगे, जिसका अंदाजा बॉर्डर 2 के ट्रेलर को देखकर लग गया है। 

इससे पहले सनी देओल ने सोशल मीडिया पर बॉर्डर 2 की कुछ अनसीन बीटीएस (BTS) तस्वीरों को शेयर किया है, जिनमें अभिनेता अलग-अलग मूड में नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर सनी की इन फोटोज पर डालते हैं- 

बॉर्डर 2 की बीटीएस फोटोज 

सनी देओल की बॉर्डर 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे देखने क बाद फैंस की एक्साइटमेंट इस मूवी को लेकर सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

sunnydeol

यह भी पढ़ें- Border 2 ने तोड़ दिया Dhurandhar का पहला रिकॉर्ड, आने से पहले सनी देओल की फिल्म ने बजाया डंका

मूवी की रिलीज से पहले सनी देओल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बॉर्डर 2 के सेट से बिहाइंड द सीन्स की तस्वीरों को साझा किया है, जिनमें सनी पाजी के अलग-अलग अंदाज नजर आ रहे हैं।

 

एक तस्वीर में वह बड़ी खामोशी में भारतीय सेना की वर्दी में जीप के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। दूसरी में वह मूंगफली खाते हुए और मूवी के निर्देशक अनुराग सिंह संग फिल्म के बारे में चर्चा करते दिख रहे हैं।

sunny

सनी देओल के इस पोस्ट में कई शानदार तस्वीरें शामिल हैं, जो ये गवाही दे रही हैं कि बॉर्डर 2 के शूटिंग सेट पर किस तरह से वक्त गुजारा है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर एक्टर की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

कहां हुई है बॉर्डर 2 की शूटिंग 

गौर किया जाए फिल्म बॉर्डर 2 की लोकेशन के बारे में तो निर्माता निधि दत्ता की इस देशभक्ति फिल्म को बबीना कैंटोनमेंट, झांसी कैंटोनमेंट, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और पुणे में नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) सहित कई सीवार्ती इलाकों में शूटिंग हुई है। बात की जाए बॉर्डर 2 की रिलीज डेट को लेकर 23 जनवरी को गणतंत्र दिवस के खास अवसर को मद्देनजर रखते हुए इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Border 2 के लिए ट्रोल हो रहे Varun Dhawan, भड़के सुनील शेट्टी ने कहा- 'बुरा-भला कहना और उसे नीचा...'