पति के साथ डेट पर गई सनी लियोन
अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों खूब पार्टियां कर रही हैं। उनकी फिल्म रागिनी एमएमएस-2 ने बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी है। सनी ने पहले फिल्म की टीम के साथ पार्टी की और अब अपने पति डेनियल वेबर के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाया।
मुंबई। अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों खूब पार्टियां कर रही हैं। उनकी फिल्म रागिनी एमएमएस-2 ने बॉक्स ऑफिस में धूम मचा दी है। सनी ने पहले फिल्म की टीम के साथ पार्टी की और अब अपने पति डेनियल वेबर के साथ फिल्म की सफलता का जश्न मनाया। वे उनके साथ एक खास डेट पर गईं।
सनी ने खुद ट्विटर पर डेनियल के साथ बिताए हुए पलों की कुछ फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा, 'आई एम मैडली इन लव विद डेनियल।' सनी इस इंडस्ट्री में आने से पहले ही डेनियल से इतना ही प्यार करती थीं। डेनियल के साथ सनी ने पूरी रात पार्टी की।
सनी ने हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री की है। सनी की फिल्म रागिनी एमएमएस-2 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।