सुनीता कपूर ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी पर लिखा खास पोस्ट, पति अनिल कपूर को बताया- ‘ह्यूमन डायरी’
अनिल कपूर और सुनीता कपूर गुरूवार को अपनी 38वीं शादी की सालगिरह मना रही हैं। मैरिज एनिवर्सरी के इस मौके पर अभिनेता की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें वो अपनी पति की जमकर तारीफ कर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर अपने एवरयंग लुक के चलते और अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब अभिनेता गुरूवार को अपनी शादी की 38वीं सलगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर सुनीता कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्यार भरा नोट साझा कर अपने पति अनिल कपूर को शुभकानाएं दी हैं।
सुनीत कपूर ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर एक थ्रोबैक तस्वीर साथ वर्तमान की भी तस्वीर साझा की है। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि सुनीत अपने पति के कंधे पर सिर रखकर पोज दे रही हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, हैप्पी एनिवर्सरी पति, आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, मेरी मानव डायरी और मेरे अदर हाफ.... ये हमारे लिए, हमारे प्यार के लिए, हमारे दिलों और हमारे सपनों के लिए... और कई और रोमांच आपको प्यार करते हैं और आपको याद करते हैं।
सुनीता कपूर द्वारा शेयर इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस कमेंट कर दोनों को शुभकानाएं दे रहे हैं। वहीं, अनिल कपूर ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अनिल कपूर का वर्कफ्रंट
वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं, जबकि अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण के माता पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा मनीष पॉल और यूट्यूबर प्रजक्ता कोली भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 24 जून, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा वो ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में भी नजर आने वाले हैं। उन्हें हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म थार में देखा गया था। इस फिल्म में वो अपने बेटे हर्षवर्धन के साथ शानदार एक्शन करते हुए दिख रहे हैं।