Friendship Day: इस ख़ास दोस्त के साथ सुनील शेट्टी के बेटे की तस्वीरें कुछ कहती हैं
जानकारी के मुताबिक सुनील शेट्टी को भी इस बारे में पता है।
मुंबई। सुनील शेट्टी की बेटी अतिया बॉलीवुड में पैर जमा चुकी हैं और अब बेटे अहान की बारी है , जिनके बारे में ये कहा जा रहा है कि वो जल्द ही साजिद नाडियाडवाला के बैनर से लॉन्च होने वाले हैं। फिलहाल वो अपनी ट्रेनिंग में बिज़ी हैं और साथ ही अपने दोस्तों के साथ कुछ पल बिताने में भी।
हाल ही में अहान मुंबई के एक रेस्तरां में नज़र आये। अपनी ख़ास दोस्त नताशा श्रॉफ के साथ। दोनों वहां खाने खाने के साथ कुछ 'क्वालिटी टाइम' बिताने गए थे। नताशा और अहान काफी समय से अच्छे दोस्त है और बताया जाता है कि नताशा, शेट्टी परिवार की भी करीबी हैं।
दोनों को कई मौकों पर सार्वजानिक तौर पर स्पॉट भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक सुनील शेट्टी को भी इस बारे में पता है।
यह भी पढ़ें:तस्वीरें: सोनम कपूर को अब जिससे हो गया है प्यार उसे देख कर तो आप भी...
एक बार उन्होंने ये कहा भी था कि वो अपने बेटे की ख़ास दोस्त के बारे में जानते हैं। ये नेचुरल सी बात है। उन्होंने हमेशा अहान को फीमेल्स की रिस्पेक्ट करना सिखाया है। अहान की बॉलीवुड एंट्री को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है।
साजिद, जल्द ही उन्हें एक रोमांटिक एक्शन फिल्म से लॉन्च करना चाहते हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी की बेटी अतिया को सलमान खान ने अपने बैनर के जरिये फिल्म हीरो से लॉन्च किया था।