Super Dancer Chapter 3 : सुनील शेट्टी ने गीता के साथ किया जबरदस्त डांस, VIDEO VIRAL
Sunil Shetty Dance Video Viral सुपर डांसर के सेट से सुनील शेट्टी के डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो गीता कपूर के साथ डांस कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel shetty) हाल ही में सोनी टीवी (Sony TV) पर आने वाले डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' (Super Dancer Chapter 3) में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी कंटेस्टेंट और जजों के साथ खूब मस्ती की। ‘सुपर डांसर’ के स्टेज से अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो गीता कपूर के साथ अपनी ही फिल्म के एक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो की खास बात ये है कि गीता उन्हें डांस सिखा रही हैं और वो गीता के स्टेप्स को फॉलो कर रहे हैं।
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा की जब सुनील शेट्टी शो में पहुंचे तो वहां सभी ने उनसे डांस करने की रिक्वेस्ट की। सुनील शेट्टी ने पहले तो हिचकिचाते हुए डांस करने से मना किया लेकिन, थोड़ी देर बाद वो मान गए और शो की कोरिग्रोफर जज गीता कपूर के साथ स्टेज पर पहुंच गए। उन्होंने गीता के साथ अपनी ही फिल्म ‘कृष्णा’ के गाने ‘झांझरिया उसकी छनक गई’ पर डांस किया। दोनों का डांस देखकर वहां मौजूद सभी लोग उठकर खड़े हुए गए और तालियां बजाने लगे।
वहीं शो के दूसरे जज शिल्पा शेट्टी और अनुराग बासू ने भी दोनों के डांस की काफी तारीफ की। वीडियो में अनुराग सुनील शेट्टी से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि वह बेवजह ही हिचक रहे थे बल्कि, कितना शानदार डांस किया है। सुनील शेट्टी के काम की बात की जाए तो वो अब बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी आज भी उतनी ही है जितनी 90 के दशक में हुआ करती थी।