Move to Jagran APP

Sunil Shetty jackie shroff की दोस्ती को पूरे हुए 45 साल, एक्टर ने शेयर किया बेहद खूबसूत वीडियो

Sunil Shetty Clebrates friendship with jackie shroff एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकी और सुनील शेट्टी के एक साथ बिताए कई खूबसूरत पल कैद हैं। दोनों की दोस्ती को 45 साल पूरे हो गए।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 11:52 AM (IST)
Sunil Shetty jackie shroff की दोस्ती को पूरे हुए  45 साल, एक्टर ने शेयर किया बेहद खूबसूत वीडियो
Sunil Shetty Clebrates friendship with jackie shroff

नई दिल्ली, जेएनएन। Sunil Shetty Clebrates friendship with jackie shroff: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनकी दोस्ती के चर्चे हमेशा ही होते रहते हैं। इन्हीं में से एक है एक्टर सुनील शेट्टी और एक्टर जैकी श्रॉफ की जोड़ी। दोनों आज के नहीं बल्कि काफी पुराने और करीबी दोस्त हैं। अक्सर जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। वह एक दूसरे के साथ घूमते हैं, फ‍िरते हैं, खाते-पीते हैं और मौज मस्‍ती करते हैं। दोनों की दोस्ती को 45 साल पूरे हो गए। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने अपना और जैकी का एक खास वीडियो शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

45 years and counting! Pastry palace to khandala 🖤... @apnabhidu

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty) on

एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जैकी और सुनील शेट्टी के एक साथ बिताए कई खूबसूरत पल कैद हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि वीडियो के बैकग्राउंड में अमेरिकी सिटकॉम फ्रेंड्स का हिट टाइटल ट्रैक 'आई विल बी देयर फॉर यू...' सुनाई दे रहा है। वहीं दोनों इस दौरान एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील शेट्टी ने लिखा, '45 साल पूरे अभी आगे जारी। पेस्ट्री प्लेस टू खंडाला।'  

जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस और स्टार्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर जैकी श्रॉफ के बेटे एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लव रिएक्ट किया है। वहीं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने वीडियो पर कमेंट किया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने एक साथ 'बॉर्डर', 'बाज: ए बर्ड इन डेंजर' और 'रिफ्यूजी' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.