Move to Jagran APP

धनतेरस की सुनील ग्रोवर ने दी कुछ ऐसे बधाई, लोगों ने बताया घटिया मज़ाक, डिलीट किया ट्वीट

Sunil Grover Trolled on Dhanteras सुनील ग्रोवर की सोशल मीडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें काफ़ी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया में सुनील अक्सर मज़ाकिया बातें लिखते रहते है

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 02:13 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 04:46 PM (IST)
धनतेरस की सुनील ग्रोवर ने दी कुछ ऐसे बधाई, लोगों ने बताया घटिया मज़ाक, डिलीट किया ट्वीट
धनतेरस की सुनील ग्रोवर ने दी कुछ ऐसे बधाई, लोगों ने बताया घटिया मज़ाक, डिलीट किया ट्वीट

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। कॉमिक एक्टर सुनील ग्रोवर ने भी धनतेरस की शुभकामनाएं दीं, मगर इस वजह से सोशल मीडिया में उनकी खिंचाई होने लगी, जिसके चलते सुनील ग्रोवर को ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

loksabha election banner

दरअसल, सुनील ग्रोवर ने ट्वीट में लिखा- Happy Dhanteras To all (Even to PMC account holders)... सुनील ने सभी को धनतेरस की शुभकामनाएं दीं, मगर ब्रेकेट में उन्होंने पीएमसी बैंक के खाताधारकों का ज़िक्र कर दिया, जिसकी चलते यूज़र्स ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया। सुनील को भी अपनी इस भूल का एहसास हुआ और उन्होंने ट्वीट ही हटा दिया। 

हालांकि तब तक कई यूज़र्स इसे पढ़ चुके थे और उन्होंने सुनील ग्रोवर की मज़म्मत करना शुरू कर दिया। किसी ने इस ट्वीट को ब्रूटल कहा तो किसी ने इसे घटिया जोक बताया। एक यूज़र ने लिखा- आपके साथ क्या ग़लत है?

सुनील ग्रोवर की सोशल मीडिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें काफ़ी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया में सुनील अक्सर मज़ाकिया बातें लिखते रहते हैं, जिन्हें उनके फैंस ख़ूब रीट्वीट और लाइक करते हैं, मगर धनतेरस की बधाई के उत्साह में सुनील थोड़ा बहक गये।

सुनील इसी साल भारत में सलमान ख़ान के साथ नज़र आये थे। बिग बॉस 13 के एक एपिसोड में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई, जिसमें वो घरवालों को खेल खिलाते हुए नज़र आये। कपिल शर्मा के शो से अलग होने के बाद से सुनील ग्रोवर फ़िल्मों में नज़र आ रहे हैं। 2018 में वो पटाखा में भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा थे। 

फैंस आज भी सुनील से द कपिल शर्मा शो में वापसी की गुज़ारिश करते हैं। इस शो में सुनील ने पहले गुत्थी और फिर डॉ. मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी के किरदार निभाकर दर्शकों का ख़ूब मनोरंजन किया था। यह किरदार आज भी उनके फैंस के ज़हन में ताज़ा हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.