The Kapil Sharma में वापसी करने वाले हैं Sunil grover? इस ट्वीट पर लोगों ने पूछा
Sunil Grover Tweet Reaction सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया है जिसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा में वापसी करने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की कॉमेडी के लाखों दिवाने हैं। जब कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ शो करते थे तो लोगों का एंटरटेनमेंट डबल हो जाता है। हालांकि, अब लोग कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर को मिस करते हैं और अभी भी चाहते हैं कि वो द कपिल शर्मा शो में वापसी कर लें। लोग उनकी वापसी द कपिल शर्मा में चाहते हैं, इस बात का सबूत है सुनील ग्रोवर के एक ट्वीट पर आए लोगों के रिएक्शन।
दरअसल, सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से लोग कयास लगाने लग गए हैं कि सुनील ग्रोवर, द कपिल शर्मा शो में वापसी कर सकते हैं। वहीं कई लोग उनसे वासपी की अपील कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो जल्द से जल्द द कपिल शर्मा में वापसी कर लें। वहीं लोगों ने ट्वीट किए हैं कि वो उन्हें मिस करते हैं और उनकी एक्टिंग की उन्हें याद आती हैं।
पहले जानते हैं कि आखिर उनका ऐसा कौनसा ट्वीट है, जिसके बाद से लोग उन्हें कपिल शर्मा शो में बुलाने लगे हैं और उनकी वापसी के कयास लगाने लग गए हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर लिखा- 'सब कुछ आने वाला है। कुछ भी नहीं रहने वाला। तो बस आभार। यही कुंजी है, और हां खूब हंसो और बाकी मेरे हस्बैंड मुझको...'
Everything is going to come. Nothing is going to stay forever . So Just have gratitude. That is the key. And yes, laugh a lot. 🙏 baaki ... mere husband mujhko...— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 15, 2019
बता दें कि इस ट्वीट से लोगों को लग रहा है कि वो कपिल शर्मा शो में वापसी करने वाले हैं। वहीं आपको ये भी बता दें कि सुनील ग्रोवर ने जो ट्वीट के आखिरी में लिखा है मेरे हस्बैंड मुझको... यह उनका फेमस डायलॉग है, जो इस तरह है- मेरे हस्बेंड मुझसे प्यार ही नहीं करते। लोग उनके इस डायलॉग को मिस कर रहे हैं और इस तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Aa jaiye ab kapil show me dr saahab... Aapki aur kapil tu tu mai mai me maza bhut aata tha.. Kapil: kaun sa doctor baalti leke aata hai
Mashoor: mai le ke aata hai.. Dekh rhe ho fir bhi puch rhe ho.. Hun...— Abhishek Sikarwar [ 💯% follow 🔙 ] (@abhishek_soul44) September 15, 2019
Husband ni karte.... Lekin bhailog to miss or pyar dono karte paaji — राहुल शर्मा (@rahuln151) September 15, 2019
You're returning to the show?? Most welcome paji...🙏👍👍— Avinash Singhania🇮🇳 (@iavinash_singh7) September 15, 2019
Miss u badly in this show Sunil Paji
💗— 📴Mɑhi_🇮🇳 (@Being__Mahii) September 15, 2019
Sunil bhaiya yaar aa jao na wapas TKSS show me.— Rahul (@Rahulchavhan31) September 15, 2019
गौरतलब है कि पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक साथ शो करते थे, लेकिन आपस में झगड़े की वजह से दोनों अलग हो गए। अब कपिल शर्मा शो में सुनील ग्रोवर को कृष्णा अभिषेक ने रिप्लेस किया है।