Sunil Grover Supports Salman Khan: सलमान खान के समर्थन के बाद ट्रोल हो रहे सुनील ग्रोवर ने अब ट्रोलर्स पर साधा निशाना
Sunil Grover Supports Salman Khan सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान खान के पक्ष में सुनील ग्रोवर का सकारात्मक ट्वीट आया था।
नई दिल्ली, जेएनएनl कलाकार सुनील ग्रोवर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वंशवाद को लेकर छिड़ी बहस में अभिनेता सलमान खान का समर्थन किया थाl सुनील ने ट्वीट में सलमान खान का पक्ष लिया थाl इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया हैं और इसे अपना मजाकिया टच भी दिया हैं। सुनील ग्रोवर का सलमान खान के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहा है और सलमान खान के साथ उनके अच्छे समीकरण है।
पिछले दिनों सुनील ग्रोवर को सलमान के शो बिग बॉस में भी एक्ट करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कॉमेडियन-एक्टर सुनील सलमान की फिल्म भारत का भी हिस्सा रहे हैं। सुनील ग्रोवर के मन में सलमान खान के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी के बीच सलमान के पक्ष में उनका सकारात्मक ट्वीट आया था। सुनील ग्रोवर को सलमान का समर्थन करने पर कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे और अब उन्होंने ट्रोलर्स पर निशाना साधा हैं।
The difference between truth and fact is that fact is something that cannot be combated with reasoning, for it is logic itself. But truth is something which depends on a person's perspective and experience.— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) June 23, 2020
रविवार को सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया, 'मैं सलमान सर से प्यार और सम्मान करता हूंl'
I love and respect Salman Sir. ❤️— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) June 21, 2020
इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया था। उनके इस ट्वीट को नेटिज़न्स से बहुत अधिक प्रतिक्रिया मिलीl उन्हें सलमान खान का समर्थन करने के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा। अब सुनील ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, 'कहीं अब मुझे पेड ट्रोलर्स को काम पे लगाने में मजा ना आने लग जाएl भगवान मुझे इस मनोरंजन से बचाए।'
Kahin ab mujhe paid trollers ko kaam pe lagane main maza na aane lag jaye. God please save me from this new amusement.— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) June 23, 2020
इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सच्चाई और तथ्य के बीच अंतर यह है कि तथ्य कुछ ऐसा है जिसे तर्क के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है, क्योंकि यह अपने आप में तर्क ही है लेकिन सच्चाई एक ऐसी चीज है जो किसी व्यक्ति के दृष्टिकोण और अनुभव पर निर्भर करती है।'