मशहूर गुलाटी सुनील ग्रोवर लौट आये हैं, खिलाड़ी कुमार अक्षय ने किया है ये कमाल
इस शो में अली के अलावा, संकेत भोसले, कृष्ण अभिषेक, सुगंधा मिश्रा, सुदेश लहरी भी नज़र आएंगे।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। सुनील ग्रोवर लंबे समय के बाद फिर से छोटे परदे पर लौट रहे हैं। इस बार वह खिलाड़ी कुमार के साथ होंगे। जी हां, सोनी टीवी पर ही सुपरनाइट विद अक्षय कुमार का प्रसारण होना है।
खास बात यह है कि सलमान खान के साथ भी सुनील ने यह स्पेशल शो किया था। ख़बर है कि इस शो में अक्षय कुमार ने जमकर कॉमेडी की है और मस्ती मजाक किया है। और साथ सुनील ग्रोवर होंगे तो जाहिर है कि मजा दोगुना हो ही जाएगा। सुपर नाईट सीरिज सोनी के ही शो द ड्रामा कंपनी का हिस्सा होंगे। इस सीरिज में केवल सुनील ग्रोवर ही नहीं, अली असगर भी नज़र आने वाले हैं। सुनील ग्रोवर शो में रिंकू भाभी के किरदार में होंगे। यही नहीं मशहूर गुलाटी का भी निराला अंदाज़ दर्शकों को देखने का मौका मिलेगा। इंस्टाग्राम पर सुनील ने अक्षय के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें अक्षय अलग ही लुक में नज़र आ रहे हैं और सुनील रिंकू भाभी के किरदार में नज़र आ रहे हैं। सुनील ने जब से यह तस्वीर शेयर की है, दर्शकों ने इंस्टाग्राम पर ही प्यार बरसाना शुरू कर दिया है और उन्हें वापस टीवी सेट पर देखकर काफी खुश हैं।
यह भी पढ़ें: ऐसी दीवानगी के लीड एक्टर्स के साथ सेट पर बुरा बर्ताव, शो छोड़ा
ख़बर है कि इस शो में अली के अलावा, संकेत भोसले, कृष्ण अभिषेक, सुगंधा मिश्रा, सुदेश लहरी भी नज़र आएंगे। शो में अक्षय अपनी फिल्म पैडमैन के प्रमोशंस के लिए आये हैं। शो का प्रसारण 14 जनवरी को सोनी टीवी पर होगा।