Move to Jagran APP

Sunil Grover ने फैंस को दिखाया जादू, फैंस ने लिखा - ‘चिंदी चोर वाला फॉर्मूला’

मशहूर कॉमेडिन सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं और अक्सर अपने शानदार अंदाज से लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है जिस देख कर आप लोट-पोट हो जाएंगे।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:21 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:21 AM (IST)
Sunil Grover ने फैंस को दिखाया जादू, फैंस ने लिखा - ‘चिंदी चोर वाला फॉर्मूला’
Screenshots from Sunil Grover Instagram video. photo source @whosunilgrover instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर कॉमेडिन सुनील ग्रोवर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं और अक्सर अपने शानदार अंदाज से लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिस देख कर आप लोट-पोट हो जाएंगे।

loksabha election banner

कॉमेडिन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आधी शेव किए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कॉमेडिन कहते है कि, 'दोस्तों आज मैं आपको एक जादू दिखाने जा रहा हूं, जिसके बाद वो अपना साइड से फेस दिखाते हैं। जिसमें उनके चेहरे पर दाढ़ी नहीं है। इसके बाद वो कहते हैं एक और जादू देखिएं और फिर दूसरी साइड से घूमकर फेस दिखाते हैं। जिसमें उनके फेस पर दाढ़ी नजर आ रही है।' इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘अगर आप बिजी हैं तो ये वीडियो मत देखो।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

सुनील ग्रोवर की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनके इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 Shunil

बता दें कि सुनील ग्रोवर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘चला लल्लन हीरो बनने’ से की थी। जिसमें बाद उन्होंने ‘प्रोफेसर मनी प्लांट’, ‘गुटुर गूँ’, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शोज से लोगों को काफी हँसाया है। लेकिन उन्होंने पहचान ‘द कपिल शर्मा’ से मिली। सुनील छोटे पर्दे के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘तांडव’ गुरपाल का अहम किरदार में निभाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.