सुनील शेट्टी ने बताये क्रिकेट से जुड़े अपने कुछ राज़
सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी फिल्म हीरो से बड़े परदे पर कदम रख चुकी है और जल्द ही उनके बेटे अहान भी लॉन्च होने वाले हैं।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बड़े अभिनेता हैं और उन्होंने 'मोहरा', धड़कन और बॉर्डर सहित कई फिल्मों में काम किया है। वो क्रिकेट के भी अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और आजकल इससे जुड़े कई किस्से भी सुनाते हैं।
सुनील शेट्टी ने मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि वह क्रिकेटर विनोद कांबली की अंडरआर्म मैच खेलते समय हर बार उन्हें बोल्ड कर देते थे, जिसके बाद विनोद कांबली हर मैच के बाद बोलते थे कि अगली बार वह ऐसा नहीं कर पाएंगे। सुनील शेट्टी कहते हैं “छोटे छोटे गांव और शहरों से स्टार निकले। मेरे ख्याल से महेंद्र सिंह धोनी का उभरना यह बात साबित करता है कि अगर आपके पास प्रतिभा है तो आप किसी भी मैदान पर खेल सकते हों। मुझे लगता है। यह ऐसे ही मंच होते है, जहां से प्रतिभा उभरकर आ सकती है। मुझे याद है विनोद कांबली के साथ जब मैंने फिल्म की थी। तो हमलोग लंच ब्रेक में खेलते थे और अंडरआर्म में हरबार मैं उसकी डंडी उड़ाता था”। गौरतलब है कि सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बड़े अभिनेता रहे है और उन्होंने अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। पिछली बार सुनील शेट्टी फिल्म 'ए जेंटलमैन' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नाडिस के साथ नजर आये थे। सुनील शेट्टी की बेटी अतिया शेट्टी फिल्म हीरो से बड़े परदे पर कदम रख चुकी है और जल्द ही उनके बेटे अहान भी लॉन्च होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: October Trailer: वरुण-बनीता के प्यार का नगमा या रिश्तों का ‘सदमा’