Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अगली छुट्टी कश्मीर में ही...', Suniel Shetty का पहलगाम आतंकी हमले पर खौला खून, दिया बड़ा बयान

    Pahalgam Terror Attack ने पूरे देशवासियों के अंदर आक्रोश भर दिया है। सेलिब्रिटीज भी आगे आकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और फैंस को एकजुट रहने की सलाह दे रहे हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर रिएक्शन दिया है। वह एक हालिया अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए जहां उन्होंने पहलगाम अटैक पर एक स्ट्रॉन्ग स्टेटमेंट दिया।

    By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 26 Apr 2025 11:35 AM (IST)
    Hero Image
    पहलगाम अटैक पर सुनील शेट्टी ने दिया बयान। फोटो क्रेडिट- एक्स

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीर का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाने वाले पहलगाम में बीते दिन एक आंतकी हमला हुआ जिसमें 26 बेगुनाह टूरिस्ट्स ने अपनी जान गंवा दी। सबसे हैरानी की बात है कि उन्हें आंतकवादियों ने धर्म पूछकर मारा जिसका मकसद देश में अशांति फैलाना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत हैं और वह पीड़ितों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने की मांग कर रहे हैं। इस बीच कई सेलेब्स ने एकता पर जोर दिया है। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में, अभिनेता ने फैंस को एकता का पाठ पढ़ाते हुए न डरने की सलाह दी है।

    कश्मीर में छुट्टियां मनाएंगे सुनील शेट्टी

    दरअसल, सुनील शेट्टी लता दीनानाथ मगेश्कर अवॉर्ड इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में लोगों से न डरने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "जो कश्मीरी बच्चे हैं, उनकी कोई गलती नहीं है। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। आज से अगली छुट्टी जो हमारी होगी, वो कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी। उन्हें यह दिखाना है कि हमें डर नहीं है।"

    यह भी पढ़ें- क्या फिर हंसी का धमाका करेगा बाबूराव? Hera Pheri 3 पर Paresh Rawal का बड़ा हिंट

    बहकावे में न आने की दी सलाह

    सुनील शेट्टी ने आगे कहा, "हमारे लिए धर्म सेवा ही ईश्वर की सेवा है। ऊपर वाला ये देखेगा भी और वो जवाब देगा भी। इसलिए अभी हमें हिंदुस्तानी होकर, भारतीय होकर एकजुट होना है, जो डर वो फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उसके बहकावे में न आते हुए एक होकर उसे दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसलिए फौज जो है, नेता जो है, सब लगे हुए हैं इसी चीज में।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Visitkashmirtravel In (@visitkashmirtravel.in)

    सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्में

    बात करें सुनील शेट्टी के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही सोमनाथ युद्ध पर आधारित फिल्म केसरी वीर (Kesari Veer) में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle), हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) और सन ऑफ सरदार 2 (Son of Sardaar 2) में भी दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- 'बैठ जाओ वरना गोली मार देंगे...' Suniel Shetty ने सुनाया अमेरिका अटैक का डरावना किस्सा