विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिलीज के लिए तरस रही हैं Suniel Shetty की 33 फिल्में, Aishwarya Rai संग बनते-बनते रह गई जोड़ी

Published: Thu, 23 Apr 2026 05:22 PM (IST)

दमदार अभिनेता सुनील शेट्टी के करियर की 33 फिल्में ऐसी रही थीं, जो अब तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकीं।

सुनील शेट्टी और ऐश्वर्या राय (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

सुनील शेट्टी और ऐश्वर्या राय (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. सुनील शेट्टी की फिल्में अभी तक नहीं हुई रिलीज

  2. ऐश्वर्या राय संग बनने वाली थी सुनील शेट्टी की जोड़ी

  3. अभिनेता की ये फिल्में रिलीज के लिए तरसती रही

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें सुनील शेट्टी का नाम जरूर शामिल होता है। अपने बेहतरीन फिल्म करियर में सुनील ने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

लेकिन आपके ये जानकारी होगी कि एक्टर की 33 फिल्में ऐसी रही हैं, जिनकी घोषणा तो हुई, पर वे सिनेमाघरों में कभी भी रिलीज नहीं हो सकीं। इनमें कुछ फिल्में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ भी बनने वालीं थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सुनील शेटेटी की कौन सी मूवीज कभी भी रिलीज नहीं हो सकीं। 

33 फिल्में नहीं हुईं रिलीज

साल 1992 में आई फिल्म बलवान से बतौर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। हालांकि, इससे पहले सुनील की एक फिल्म आरजू आने वाली थी, जो लगभग बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन बाद में ठंडे बस्ते में चली गई। एनडीटीवी की खबर के अनुसार इसी तरह से सुनील शेट्टी की टोटल फिल्में डिब्बाबंद हो गईं। आइए उनकी लिस्ट को यहां चेक करते हैं- 

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty ने ठुकारा दी थी अक्षय कुमार की 18 साल पुरानी फिल्म, बाद में बनी थी ब्लॉकबस्टर

sunielshetty (2)

  1. एक और फौलाद
  2. हम हैं आग
  3. अयुद्ध
  4. द बॉडीगार्ड
  5. कौरव
  6. दो कदम आगे
  7. जाहिल
  8. शोला
  9. रुस्तम
  10. कमिश्नर
  11. जुआ
  12. राधेश्याम सीता राम
  13. चोरी मेरा काम
  14. कर्मवीर
  15. चोर सिपाही
  16. कैप्टन अर्जुन
  17. काला पानी
  18. पूरब की लैला पश्चिम का छैला
  19. हम पंछी एक डाल के
  20. एक हिंदुस्तानी
  21. वंदे मातरम
  22. फेम
  23. गुड नाईट
  24. अखंड
  25. गहराई
  26. जज्बा
  27. मुक्ति
  28. चाय गर्म
  29. शूटर
  30. फांसी दि कैपिटल पनिशमेंट
  31. मुंबई टैक्सी सर्विस
  32. शोमैन
  33. आरजू

इस तरह से सुनील शेट्टी की ये सभी फिल्में अब तक सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तरस रही हैं। हालांकि, इसके बावजूद 3 दशक के फिल्मी करियर में सुनील ने बतौर अभिनेता 100 से अधिक मूवीज में काम किया है और अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। 

ऐश्वर्या राय के साथ बनने वाली थीं ये मूवीज

इन 33 मूवीज में से 2 फिल्में ऐसी थीं, जिनमें सुनील शेट्टी और ऐश्वर्या राय की जोड़ी बनने वाली थी। उन फिल्मों में राधेश्याम सीता राम और हम पंछी एक डाल के नाम शामिल थे। हालांकि, सुनील साल 2004 में ऐश्वर्या राय की आई क्यों हो गया ना और 2006 में कल्ट मूवी उमराव जान में नजर आ चुके हैं। 

sunielshetty (3)

सुनील शेट्टी की अगली फिल्म 

गौर किया जाए सुनील शेट्टी की अपकमिंग फिल्म की तरफ तो उसमें वेलकम टू द जंगल का नाम शामिल है। इस मल्टी स्टारर कॉमेडी मूवी में सुनील अपने अजीज दोस्त और हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की कलाकार अक्षय कुमार और परेश रावल संग पर्दे पर कॉमेडी से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें- काजोल की फिल्म के लिए Sanjay Dutt ने उठाया था रिस्क, पर्दे पर पहली बार निभाया था ऐसा किरदार