Suman Rao Photos: दुनिया में तीसरी सबसे खुबसूरत गर्ल हैं सुमन राव! देखें- ब्यूटी गर्ल की ये तस्वीरें
Suman Rao Photos राजस्थान की रहने वाली सुमन राव ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर कब्जा किया है। सुमन अभी मिस इंडिया और मिस एशिया भी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। लंदन में आयोजित हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में राजस्थान की रहने वाली सुमन रतन सिंह राव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की ओर से दावेदारी करने वाली सुमन राव एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इससे पहले सुमन राव ने अपनी खुबसूरती के दम पर कई खिताब और ताज अपने नाम किए हैं। जानते हैं कौन हैं सुमन राव और देखते हैं ब्यूटी गर्ल की खुबसूरत तस्वीरें...
हाल ही में सुमन राव को मिस इंडिया और मिस इंडिया के ताज के लिए चुना गया था। बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना देख रही सुपन राव उदयपुर के पास एक गांव की रहने वाली हैं, लेकिन जब वो एक साल की थीं तो उनके घरवाले उन्हें मुंबई ले गए थे। सुमन के पिता एक ज्वैलर हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं। 23 नवंबर 1999 को जन्मीं सुमन एक मॉडल और अच्छी डांसर भी हैं।
सुमन राव अभी सीए की पढ़ाई कर रही हैं और 2018 में उन्होंने मिस नवी मुंबई कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। उसके बाद उन्होंने फेमिना मिस राजस्थान 2019 का खिताब जीता और फिर मिस इंडिया 2019 में उन्होंने राजस्थान को रिप्रजेंट किया। सुमन ट्रेंड कत्थक डांसर हैं। सुमन सोशल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं और अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सुमन के इंस्टाग्राम पर 82 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो मॉडलिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर राजस्थान से जुड़ी तस्वीरें और कल्चर की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स में भी काफी रूचि है। वह बॉस्केट बॉल खेले में काफी शानदार खिलाड़ी हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram