Suhana Khan: एयरपोर्ट पर सिंपल लुक में नजर आईं सुहाना खान, फैंस हुए इंप्रेस
सुहाना खान के एयरपोर्ट लुक को देखकर फैंस काफी इंप्रेस हैं। संडे को सुहाना एयरपोर्ट पर पैपराजी के कैमरे में कैद हुईं। जहां उनकी स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान सुहाना काफी सिंपल लुक में नजर आईं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Suhana Khan: शाहरुख खान की लाड़ली सुहाना इन दिनों अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। संडे को भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब सुहाना को एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद किया गया। पैपराजी को देख सुहाना के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ गई। जिसे देख उनके फैंस काफी इंप्रेस हैं। पैपराजी अकाउंट ने इसका वीडियो भी शेयर किया है।
कंफरटेबल आउटफिट में नजर आईं सुहाना
सुहाना खान को एयरपोर्ट पर काफी कंफरटेबल आउटफिट में स्पॉट किया गया है। एयरपोर्ट पर उन्होंने स्वीटशर्ट और मैचिंग पेयर पैंट पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने स्मॉल साइज का बैग भी लिया था। इस दौरान सुहाना ने बिना मेकअप के नजर आईं। पैपराजी को देखकर उन्होंने स्माइल की। इसका क्लिप वीरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
फैंस ने किया रिएक्ट
इस क्लिप पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा ये कहां जाती हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'मौसम भी सुहाना हो गया'। एक अन्य फैन ने लिखा, 'ब्यूटीफुल'। किसी ने लिखा, 'वॉव'। एक फैन ने लिखा, 'सिंपल और क्यूट'।
फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में रहती हैं सुहाना
22 साल की सुहाना बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी हैं। उनका 25 साल का बड़ा भाई आर्यन खान और 9 साल का छोटा भाई आर्यन खान है। पिछले कुछ दिनों से सुहाना अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल फिलहाल उन्हें कई बॉलीवुड पार्टिज और प्रोग्राम में स्पॉट किया जा रहा है।
'द आर्चीज' में आएंगी नजर
सुहाना इस साल अपनी पहली फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो वेरोनिका के रोल में नजर आएंगी। जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही ये फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इससे बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा भी डेब्यू करेंगे।
यह भी पढ़ें: 3 बार Grammy Awards जीतकर लगाई हैट्रिक, जानें कौन हैं रिकी केज जिन्होंने म्यूजिक की दुनिया में जमाई धाक
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Finale: लोगों के सामने डांस करते हुए मंच पर धड़ाम से गिरीं अर्चना गौतम, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी