Move to Jagran APP

Neha Dhupia Karan Johar Chamchi: 'नेहा धूपिया करती है करण जोहर की 'चमचागिरी' - सुचित्रा कृष्णमूर्ति

Neha Dhupia Karan Johar Chamchi नेहा धूपिया को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने सुचित्रा कृष्णमूर्ति पर पलटवार किया है।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:35 PM (IST)
Neha Dhupia Karan Johar Chamchi: 'नेहा धूपिया करती है करण जोहर की 'चमचागिरी' - सुचित्रा कृष्णमूर्ति
Neha Dhupia Karan Johar Chamchi: 'नेहा धूपिया करती है करण जोहर की 'चमचागिरी' - सुचित्रा कृष्णमूर्ति

नई दिल्ली, जेएनएनl हाल ही में सुचित्रा कृष्णमूर्ति नेनेहा धूपिया पर करण जोहर की 'चमचागिरी' करने का आरोप लगायाl इसके बाद नेहा ने भी सुचित्रा पर पलटवार किया है। सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर चर्चा तेज हो गई है। इसके बाद बॉलीवुड के बहुत से दिग्गज और सितारे नेटिज़न्स के रडार पर आ गए हैं। हाल ही में अभिनेत्री से होस्ट बनी नेहा धूपिया बॉलीवुड गायिका सुचित्रा कृष्णमूर्ति की आलोचना का कारण बनी।

prime article banner

सुचित्रा ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाई-भतीजावाद पर नहीं बल्कि 'चमचागिरी' पर नाराजगी होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने नेहा धूपिया का उदाहरण दिया और आरोप लगाया कि करण जोहर के साथ दोस्ती के कारण, उन्होंने बड़े टॉक शो किए है। हालांकि यह नेहा को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने सुचित्रा पर पलटवार किया है।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति कहती है, 'बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बजाए चमचागिरी पर बहस होनी चाहिएl मेरा यह कहना है कि नेहा धूपिया को अचानक इतने सारे चैट शो कैसे मिले, वह करण जोहर की दोस्त है और वह मिस इंडिया 2002 रही हैl ना ही वह किसी स्टार की बेटी है और ना ही किसी की रिश्तेदार हैंl' इसी के जवाब में नेहा ने इसे पूरी तरह से अपमानजनक और घृणित ट्वीट बताया है, जो उसके सामने आया है। इसके अलावा नेहा ने बताया कि कैसे वह अपनी खूबियों के कारण इस मुकाम पर पहुंची है और एक 'स्व-निर्मित महिला' है।

नेहा ने लिखा, 'प्रिय महोदया, यह संभवत: मैंने अब तक का सबसे अधिक अपमानजनक और घृणित ट्वीट पढ़ा हैl कई वर्षों की दोस्ती को कम आंकने के अलावा आप कुछ भी नहीं जानती हैं।' नेहा ने आगे रखा, 'मुझे खुद पर गर्व है... एक गर्वित बेटी, पत्नी और मां और उन महिलाओं से गहरा संबंध है जो इसे स्वीकार कर सकती हैं। #strongwomensupportstrongwomen'

कुछ समय बाद सुचित्रा ने खुद का बचाव करते हुए लिखा, 'मुझे पता था कि मैं ट्रोल हो जाऊंगी। मेरे पास किसी के खिलाफ कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। बिना किसी प्रतिभा के कोई भी जीवित नहीं रहता है। लेकिन यह मत सुनिए कि बहुत सारे लोग क्या कह रहे हैं और छोटे बच्चों को इस पूरे बहिष्कार का सामना करना पड़ता है। इससे समूहवाद पनपता है (मैंने चम्चगिरी शब्द का इस्तेमाल किया है)।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.