Street Dancer 3D Trailer: वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3डी हुई लेट, सलमान खान की दबंग 3 के साथ दिखेगा ट्रेलर
Street Dancer 3D Trailer Release Date वरुण धवन की मोस्टअवेटेड फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का ट्रेलर अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगा। यह 8 दिन लेट हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Street Dancer 3D Trailer Release Date: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरुण धवन की मोस्टअवेटेड फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का ट्रेलर अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगा। यह अब 8 दिन और लेट हो गया है। फिल्म के मेकर्स ने इस ट्रेलर को दबंग 3 के साथ अटैच करने का ऐलान किया है। इस तरह
अपने डांस स्टेप्स से सबको चौंका देने वाले कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी का ट्रेलर अब 12 दिसंबर की जगह 18 दिसंबर को रिलीज होगा। मेकर्स ने ट्रेलर को सलमान खान की मोस्टअवेटेड फिल्म दबंग 3 के साथ अटैच किया है।
रेमो डिसूजा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के कई काम बाकी रह गए थे। इनमें वीएफएक्स और 3डी पर हम अभी तक काम कर रहे थे, जिस वजह से फिल्म को बनाने में देरी हुई है। इस सबको देखते हुए फिल्म के ट्रेलर को अब 12 दिसंबर की जगह 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
रेमा ने बताया कि फिल्म के ट्रेलर की अवधि दो से तीन मिनट के बीच रखी गई है। इसमें कई नई चीजें दर्शकों को देखने को मिलने वाली हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के साथ अटैच किया गया है। दबंग 3 सिनेमाघरों में 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
#StreetDancer3D trailer attached to #Dabangg3... Will be out digitally on 18 Dec 2019... Stars Varun Dhawan, Shraddha Kapoor, Prabhu Dheva and Nora Fatehi... Directed by Remo D’Souza... 24 Jan 2020 release. #StreetDancer3DTrailer pic.twitter.com/C3dJdt1AzB— taran adarsh (@taran_adarsh) December 7, 2019
डांस पर केंद्रित फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह दोनों स्टार इससे पहले रेमो डिसूजा की डांस पर बेस्ड फिल्म एबीसीडी 2 में भी नजर आ चुके हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर अगले साल यानी 24 जनवरी 2020 को रिलीज की जाएगी।