Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stree 2: 'स्त्री' के साथ 'भेड़िया' का भी राजकुमार राव को करना होगा सामना, श्रद्धा की मूवी में इस एक्टर की एंट्री

    Stree 2 तू झूठी मैं मक्कार के बाद श्रद्धा कपूर एक बार फिर से स्त्री बनकर कॉमेडी हॉरर फिल्म के साथ जल्द ही बड़े पर्दे पर लौट रही हैं। हालांकि इस बार राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की मुश्किलें दोगुनी बढ़ने वाली हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मूवी में ये एक्टर कैमियो करते हुए नजर आएगा जो स्त्री के साथ मिलकर धमाल मचाएगा।

    By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Updated: Mon, 12 Feb 2024 11:34 AM (IST)
    Hero Image
    स्त्री 2 में हुई इस एक्टर की एंट्री / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी हॉरर फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब मेकर्स पंकज त्रिपाठी-श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री-2' के सीक्वल में जुट गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री' के सीक्वल के साथ जहां दर्शक हंसी की रोलर कोस्टर राइड पर सवार होंगे, तो वहीं राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की हालत इस बार खस्ता होने वाली है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सीक्वल में स्त्री के साथ-साथ अब भेड़िया का भी राजकुमार राव को सामना करना होगा। इस फिल्म में कौन सा एक्टर 'भेड़िया' बनेगा, इसका खुलासा भी हो चुका है।

    श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की मूवी में हुई इस एक्टर की एंट्री

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्त्री 2 बीते साल रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' का क्रॉसओवर है। ऐसे में वरुण धवन 'भेड़िया' बनकर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर मूवी में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि 'स्त्री-2' के लिए वरुण धवन ने हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में कैमियो शूट किया है।

    यह भी पढ़ें: Stree 2: वरुण धवन ने पूरी की 'स्त्री 2' की शूटिंग? Shraddha Kapoor की फिल्म में निभा सकते हैं ये किरदार

    फिल्म में उनके 'भेड़िये' का किरदार और श्रद्धा कपूर 'स्त्री' की भूमिका साथ मिलकर धमाल करते हुए नजर आएंगे। जिस तरह से भेड़िया के अंत में मेकर्स ने श्रद्धा कपूर के गाने के साथ स्त्री 2 की घोषणा की थी, कुछ ऐसा ही 'भेड़िया' के सीक्वल को लेकर भी वरुण धवन के कैमियो के साथ घोषणा कर सकते हैं।

    इस महीने सिनेमाघरों में फिर आएगी स्त्री

    दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्त्री-2' के निर्देशन की कमान डायरेक्टर अमर कौशिक संभाल रहे हैं। ABCD 2 में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी को एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए ऑडियंस काफी उत्सुक है।

    स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के अलावा अभिषेक बनर्जी, विजय राज और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। मूवी में वरुण धवन के अलावा हिंदी और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी स्पेशल अपीरियंस करते हुए नजर आएंगी। ये फिल्म अगस्त 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi के साथ Stree 2 के सेट पर हुआ कुछ ऐसा, अभिनेता ने ले लिया काम से ब्रेक