विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khoobsurat Song: 'स्त्री' की अदाओं ने 'भेड़िया' को किया दीवाना, Stree 2 का नया गाना 'खूबसूरत' हुआ रिलीज

Published: Fri, 09 Aug 2024 02:20 PM (IST)

हॉरर-कॉमेडी मूवी स्त्री 2 (Stree 2) रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में भेड़िया बनकर वरुण धवन की मौजूदगी भी ...और पढ़ें

स्त्री 2 का गाना खूबसूरत हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
स्त्री 2 का गाना खूबसूरत हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रिलीज हुआ स्त्री 2 का नया गाना खूबसूरत
  2. श्रद्धा और वरुण की केमिस्ट्री है जबरदस्त
  3. विशाल मिश्रा और सचिन-जिगर ने दी आवाज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिनेश विजन निर्मित स्त्री 2 (Stree 2) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म रिलीज से पहले गानों को लेकर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर आज की रात (Aaj Ki Raat) हो या फिर पवन सिंह का गाना खेतों में तू आई नहीं हो, दोनों ही गानों ने फैंस को गदगद कर दिया था। अब स्त्री का भेड़िया के साथ रोमांस दिखाया गया है।

दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल भेड़िया (Bhediya) में स्त्री भी नजर आई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर का आइटम नंबर ठुमकेश्वरी था जो खूब पॉपुलर हुआ था। अब फिल्म स्त्री 2 में भी भेड़िया यानी वरुण धवन का श्रद्धा कपूर के साथ गाना आया है। दोनों खूबसूरत गाने पर झूमते हुए नजर आये हैं।

खूबसूरत गाने पर श्रद्धा और वरुण का रोमांस

9 अगस्त को स्त्री 2 का नया गाना खूबसूरत (Khoobsurat) रिलीज हो गया है। इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों के रोमांटिक गाने के बीच राजकुमार राव (Rajkummar Rao) भी तड़का लगा रहे हैं। वह वरुण को श्रद्धा को पटाने से रोकते हुए नजर आ रहे हैं। गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक सचिन-जिगर के हैं। इस खूबसूरत गाने को विशाल मिश्रा ने सचिन-जिगर के साथ मिलकर गाया है।

यह भी पढ़ें- रिलीज से एक दिन पहले ही देख सकेंगे श्रद्धा कपूर की Stree 2, मकेर्स ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

फैंस ने लुटाया प्यार

स्त्री 2 के इस गाने से ज्यादा लोगों को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पसंद आई। लोगों ने तो इसे ब्लॉकबस्टर ही बता दिया। एक यूजर ने कहा, "काफी समय बाद आखिरकार हमने इस पल को देखा।" एक ने कहा, "टाइटल और लिरिक्स श्रद्धा पर फिट बैठ रहे हैं।" एक ने तो श्रद्धा और वरुण का हैशटैग ही बना दिया। उन्होंने लिखा, "VarShra जानते हैं कि उनकी एक-दूसरे के साथ सबसे अच्छी केमिस्ट्री है।" एक ने कहा, "बिक्की भेड़िया लड़ते रहेंगे और स्त्री को मुंज्या लेकर चला जाएगा।"

15 अगस्त को स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस बार स्त्री, सरकटे के आतंक से चंदेरी को बचाएगी। श्रद्धा के साथ राजकुमार, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- रिलीज हुआ Stree 2 का तीसरा गाना, श्रद्धा और Rajkummar Rao के स्लो रोमांस में होगी भूत की एंट्री