जैसे ही श्रीदेवी के घर के बाहर पहुंची एम्बुलेंस लोगों की आंखें हुई नम, सलमान भी पहुंचे
श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोगों को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक मुंबई के अंधेरी इलाके में सेलिब्रेशन क्लब में रखा जायेगा।
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई पहुंच चुका है। मुंबई एयरपोर्ट से एम्बुलेंस में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को उनके लोखंडवाला स्थित घर पर ले जाया गया। जैसे ही लोगों को पता चला तो श्रीदेवी के घर के बाहर उनके फैंस की भीड़ इकठ्ठा हो गई इस आस में कि उनकी एक आखिरी झलक देखने को मिला जाए।
पहली लेडी सुपरस्टार और हवा हवाई के नाम से मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनका सिनेमा के लिए योगदान हमेशा यादगार रहेगा और लाखों दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगी। इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि, जब मुंबई के लोखंडवाला इलाके स्थित घर पर श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट से पहुंचा, तो घर के सामने लोगों का हुजूम नज़र आया। मंजर कुछ यूं था कि, किसी की आंखें उनकी पसंदीदा अभिनेत्री की आखिरी झलक देखने को प्यासी थी तो किसी की आंखों में आंसू थे जो रूक ही नहीं रहे थे। किसी ने कैमरे में तो किसी ने अपने मोबाइल में इस पूरे घटनाक्रम को कैद किया। कुछ देर पहले सलमान खान श्रीदेवी के घर पर पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: घर पहुंचते ही श्री देवी को देखने हुजूम उमड़ा, सुबह होंगे अंतिम दर्शन
यह भी पढ़ें: मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, बुधवार को 3.30 बजे अंत्येष्टि
श्रीदेवी के घर के बाहर हुजूम इतना था कि पुलिस प्रशासन को बार-बार वहां पर लोगों को मेन गेट से हटाना पड़ रहा था। आपको बता दें कि, जिस समय दुबई से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा उस समय अनिल कपूर और उद्योगपति अनिल अंबानी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद एयरपोर्ट पर मौजूद थे। श्रीदेवी के परिवार द्वारा जारी किये गए एक बयान में बताया गया है कि श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लोगों को अंतिम दर्शन के लिए सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक मुंबई के अंधेरी इलाके में सेलिब्रेशन क्लब में रखा जायेगा। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा दो बजे अंधेरी के लोखंडवाला से निकलेगी और साढ़े तीन बजे जुहू-विले पार्ले स्थित सेवा समाज श्मसान भूमि में अंतिम संस्कार किया जाएगा।