Janhvi Kapoor ग्लैमरस अंदाज में ऑरेंज जूस निकालते हुए आई नजर, वीडियो हुआ वायरल
जाह्नवी कपूर ने इन वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl पहले वीडियो में जाह्नवी कपूर को चमकीले बिकिनी टॉप पहने देखा जा सकता है और वह जूस निकालने का प्रयास कर रही हैंl वहीं दूसरी वीडियो में जाह्नवी कपूर कैजुअल कपड़े में नजर आ रही हैl
नई दिल्ली, जेएनएनl जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए हैंl इसमें उन्हें ऑरेंज जूस निकालते हुए देखा जा सकता हैl उन्होंने इन वीडियो को ट्विस्ट के साथ शेयर किया हैl जाह्नवी कपूर वीडियो में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैl इसके साथ उन्होंने अपेक्षाएं और सच्चाई के बारे में भी लिखा हैl
जाह्नवी कपूर ने इन वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैl पहले वीडियो में जाह्नवी कपूर को चमकीले बिकिनी टॉप पहने देखा जा सकता है और वह जूस निकालने का प्रयास कर रही हैंl वहीं दूसरी वीडियो में जाह्नवी कपूर कैजुअल कपड़े में नजर आ रही है और वह फिर जूस निकालने का प्रयास कर रही हैंl ग्लास थोड़ा सा भरा हैl इसपर जाह्नवी कपूर ने लिखा है, 'दीदी इतना ही मिलेगा आजl'
View this post on Instagram
यह वीडियो जाह्नवी कपूर के होटल रूम का लग रहा हैl जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जोकि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl जाह्नवी कपूर ने हाल ही में वैनिटी वैन से वर्कआउट का वीडियो शेयर किया थाl इसमें उन्होंने जिम के कपड़े पहन रखे थेl वहीं उनके टीम के कई मेंबर भी वैनिटी वैन में एक्सरसाइज करते नजर आएl उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'मिड शूट वर्कआउटl' जाह्नवी कपूर हाल ही में अपनी कजिन रिया कपूर की शादी की पार्टी में नजर आई थीl वह अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट की गई थीl
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा ईशान खट्टर की भी अहम भूमिका थीl यह फिल्म रिलीज होने के पहले जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का निधन हो गया थाl जाह्नवी कपूर जल्द दोस्ताना 2 में नजर आएंगीl इस फिल्म में पहले कार्तिक आर्यन की अहम भूमिका थीl हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी हैl