सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही विजय की फिल्म 'Master', #VijayTheFaceOfKollywood टॉप ट्रेंड में शामिल
थलपति विजय अपकमिंग मूवी मास्टर में नजर आने वाले हैं। यही नहीं आज उनके लिए ट्विटर पर Master और ,VijayTheFaceOfKollywood ट्रेंड हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय हाई पेड स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। विजय ने अबतक के अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। विजय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह खुद से और अपने नए फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर लेटेस्ट अपडेट फैंस के लिए शेयर करते हैं। इसी बीच विजय एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही अपनी जबरदस्त अपकमिंग मूवी 'मास्टर' में नजर आने वाले हैं। यही नहीं आज उनके लिए ट्विटर पर Master और VijayTheFaceOfKollywood हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।
1.4 Million Tweets 🔥 #VijayTheFaceOfKollywood #Master pic.twitter.com/ssQV33H7NP
— Vijay Fans Trends (@VijayFansTrends) May 1, 2020
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सोशल मीडिया पर साउथ एक्टर विजय की फिल्म ट्रेंड कर रही हो। सोशल मीडिया पर भी विजय अक्सर ट्रेंड होते रहते हैं। आज उनकी आने वाली फिल्म 'मास्टर' जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। बता दें कि ट्विटर पर Master और VijayTheFaceOfKollywood हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।
#Master Hits Massive 2M Tweets 🙂#VijayTheFaceOfKollywood pic.twitter.com/Sxm6WrU7Ol— Vijay Fans Trends (@VijayFansTrends) May 1, 2020
आपको बता दें कि अबतक विजय के लिए ट्रेंड कर रहे इस हैशटैग पर 1 मिलियन से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं। ऐसा हो भी क्यों न विजय की फैन फॉलोंइंग इतनी जबरदस्त जो है। थलपति विजय ने अपनी आने वाली फिल्म 'मास्टर' की शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही पूरी कर ली थी। वहीं खबरों की मानें तो जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा उनकी ये फिल्म रिलीज की जाएगी। 'मास्टर' फिल्म में आप विजय को जबरदस्त एक्शन करते देख सकते हैं।
Here is the Special Tag to celebrate the Unrivalled Stardom of Thalapathy @actorvijay ❤️
He had been an inspiration for many who believes in IgnoreNegativity and Rising Against The Odds !
PS : Do add #Master in all your tweets. pic.twitter.com/E6Mu7IDQwE— Vijay Fans Trends (@VijayFansTrends) May 1, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में थलपति विजय डबल रोल में नजर आएंगे। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित और विजय सेतुपति और मालविका मोहनन स्टारर फिल्म 'मास्टर' 9 अप्रेल को रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोनो वायरस महामारी को देखते हुए इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हाल ही में वह फिल्मों 'मेर्सल' और 'बिगिल' में नजर आए थे।