Move to Jagran APP

Samantha Akkineni ने अर्जुन कपूर के ट्वीट का 3 साल बाद दिया जवाब, ट्रोलर्स ने लगा दी शिकायतों की झड़ी

Samantha Akkineni तमिल और तेलुगु फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। 2012 में सामंथा हिंदी फ़िल्म एक दीवाना था में कैमियो किया था। इस फ़िल्म में प्रतीक बब्बर लीड रोल में थे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:34 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 07:45 AM (IST)
Samantha Akkineni ने अर्जुन कपूर के ट्वीट का 3 साल बाद दिया जवाब, ट्रोलर्स ने लगा दी शिकायतों की झड़ी
Samantha Akkineni ने अर्जुन कपूर के ट्वीट का 3 साल बाद दिया जवाब, ट्रोलर्स ने लगा दी शिकायतों की झड़ी

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया में ऐसा अक्सर होता है कि फ़िल्म स्टार्स एक-दूसरे के बारे में बात करते हैं। उनकी तारीफ़ करते हैं। जब कोई कलाकार किसी दूसरे कलाकार की तारीफ़ करता है तो तारीफ़ पाने वाला शिष्टाचार के नाते इसका जवाब देता है। मगर, जवाब देने में कितना वक़्त लग सकता है। 24 घंटे, एक दिन, दो दिन, एक हफ़्ता...? अगर जवाब देने वाली एक्ट्रेस सामंथा अक्कीनेनी हों तो यह अवधि तीन साल भी हो सकती है। जी हां, चौंकने वाली बात है, इसलिए हैरान होना लाज़िमी है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की टैलेंटेड एक्ट्रेस सामंथा ने अर्जुन कपूर की एक पोस्ट का पूरे तीन साल बाद जवाब दिया है। 

loksabha election banner

दरअसल, बात 9 जुलाई 2017 की है। अर्जुन ने ट्विटर पर #AskArjun सेशल रखा था, जिसमें मेघना नाम के ट्विटर हैंडल से पूछा गया था- दक्षिण में आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन है। इसके जवाब में अर्जुन ने दो नाम लिये- सामंथा अक्कीनेनी और नयनतारा। सामंथा को तो बाकायदा इस जवाब में टैग भी किया गया था। मगर, शायद उनसे मिस हो गया।

फाइनली, उन्होंने 7 जुलाई 2020 को इसका जवाब दिया और अर्जुन का शुक्रिया अदा किया। सामंथा ने लिखा- और मुझे लगता है कि आप कूलेस्ट हो। शुक्रिया। अब अर्जुन कपूर का इंतज़ार है कि वो सामंथा की इस 'मेहरबानी' का कैसे जवाब देते हैं।

 

तीन साल बाद सामंथा के इस जवाब का फैंस भी लुत्फ़ उठा रहे हैं। कुछ ने शिकायत भी की कि अर्जुन के ट्वीट का तीन साल बाद भी जवाब दे दिया, मगर उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता। एक फैन ने मज़ाक किया कि अब तो अर्जुन की राय बदल चुकी होगी। यह तीन साल पहले किया था।

बता दें कि सामंथा तमिल और तेलुगु फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनका असली नाम सामंथा रूथ प्रभु है। मगर, नागार्जुन अक्कीनेनी के बेटे नागा चैतन्य से शादी के बाद उन्होंने सामंथा अक्कीनेनी कर लिया। 2012 में सामंथा हिंदी फ़िल्म एक दीवाना था में कैमियो किया था। इस फ़िल्म में प्रतीक बब्बर लीड रोल में थे, जबकि एमी जैक्सन फीमेल लीड थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.