Soumitra Chatterjee Pass Away: सौमित्र चटर्जी के निधन से सोशल मीडिया पर शोक की लहर, लोग बोले- एक युग का अंत
Soumitra Chatterjee Pass Away सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। ऐसे में 85 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर सी आ गई है।
नई दिल्ली, जेएनएन।Soumitra Chatterjee Pass Away: मनोरंजन जगत के साल 2020 काफी मनहूस साबित हुआ है। एक के बाद एक कई दिग्गज कलाकारों ने दुनिया का साथ छोड़ दिया। दिवाली के मौके पर जहां लोग खुशियों से सराबोर थे, तभी एक और बुरी ख़बर सामने आई। दिग्गज कलाकार सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। ऐसे में 85 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर सी आ गई है।
लोगों ने लिखा - RIP Legend
सौमित के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने लेगे। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबने अपनी संवेदना और प्रार्थना को आगे रखा। लोगों ने लैजेंड कलाकाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ऐसे में ट्विटर पर RIP Legend टॉप ट्रेंड में आ गया।
खत्म हुआ एक युग
सौमित्र चटर्जी बांगली फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने 1959 में फिल्म 'अपुर संसार' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे के साथ 14 फ़िल्में कीं। उनके निधन के बाद सोशल यूजर ने साल 2020 में इसे युग का अंत बता दिया। स्वास्तिका मुखर्जी ने लिखा- 'यह साल सबकुछ लेकर जाएगा। पैरेंट्स, लीजेंड, चाइल्डहूड, नोस्टाल्जिया। यह सब कुछ ले गया। बेहरम साल।' वहीं, लेखक और गीतकार वरुण ग्रोवर ने एक लंबा और इमोशन नोट शेयर किया। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने भी अपनी श्रद्धाजंलि दी।
Science can explain how we evolved from just another hunter-gatherer species to creators of abstract art in a span of ~50k years and still, nothing can explain the sublime magic some artists manage to ignite in just ~50 years.#SoumitraChatterjee pic.twitter.com/I1XQ2cfKJx— वरुण 🇮🇳 (@varungrover) November 15, 2020
Goodbye Apu....what a cruel year indeed.....#SoumitraChatterjee pic.twitter.com/2iuc59xJTE— Nistula Hebbar (@nistula) November 15, 2020
The end of an era... RIP legendary actor #SoumitraChatterjee... #OmShanti🙏🙏🙏 pic.twitter.com/gcRnV9DbJh— taran adarsh (@taran_adarsh) November 15, 2020
Heroes get remembered but LEGENDS never die.......you will always be in our heart Feluda 🥺#SoumitraChatterjee pic.twitter.com/lJUrjR1qre— Aritra Daspoddar (@AritraDaspoddar) November 15, 2020
"You know how much my novel means to me. You mean much more."
There are days you wake up and realise the world would never be the same anymore.
Rip legend#SoumitraChatterjee pic.twitter.com/xIoK34TYk9— Anik Das (@truly_anik) November 15, 2020
This year will take it all.
Parents, legends, childhood, nostalgia. All of it. Merciless year.— Swastika Mukherjee (@swastika24) November 15, 2020
अक्टूबर में कोरोना वायसर से हुए थे संक्रमित
5 अक्टूबर को सौमित्रा चटर्जी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ती गई। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ती गई। ख़बरों के मुताबिक, पिछले 48 घंटे में उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। ऐसे में इस साल एक और दिग्गज़ साथ छोड़ गया।