जानिए किस हॉलीवुड एक्ट्रेस को लगता हैं कि भारत में प्रियंका चोपड़ा को पूजते हैं लोग!
Sophie Turner Says In India People Worship Priyanka Chopra सोफी टर्नर ने भारत में प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता के बारे में भी बताया।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने अपनी भाभी और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर एले यूएस में दिए एक इंटरव्यू में प्रशंसा की हैं। उन्होंने जोनास फैमिली का हिस्सा होने और अपनी भाभी प्रियंका और डेनियल जोनास को दो ‘बिल्ट-इन गर्लफ्रेंड’ बताया हैं। प्रियंका के बारे में बात करते हुए सोफी ने कहा कि उन्हें खुद को कई बार याद दिलाना पड़ता है कि प्रियंका बहुत सीनियर एक्ट्रेस हैं।
इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रियंका के साथ मेरा रिश्ता खास है। मुझे खुद को याद दिलाना पड़ता है कि बॉलीवुड में 20 साल का उनका करियर था। वह अभी भारत की बहुत बड़ी चीज है।’ सोफी ने भारत में प्रियंका की लोकप्रियता के बारे में भी बताया।
इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, ‘जब हम उनकी और निक की शादी के लिए वहां गए थे, तो हमारे साथ रॉयल व्यवहार किया गया। वे वहां पर उनकी पूजा करते हैं।’ सोफी और उनके गायक पति जो जोनास ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में हुई प्रियंका और निक जोनास की शादी में भाग लिया था। शादी किसी राजसी अंदाज से कम नहीं थी, भव्य उम्मेद भवन पैलेस में तीन दिन तक चले समारोह में शादी की गई थीं। शादी को भारतीय मीडिया में और विदेशों में भी व्यापक तौर पर कवर किया गया था।
इस मौके पर सोफी ने यह भी कहा, ‘प्रियंका एक अच्छी महिला है और वे 10 मिनट दूर रहते हैं। भले ही केविन और डेनियल न्यू जर्सी में रहते हैं लेकिन हम उन्हें हर समय साथ देखते हैं। ऐसा लगता है कि हम सभी साथ ही रहते हैं क्योंकि तीनों भाई अच्छे दोस्त भी हैं।’ गेम ऑफ थ्रोन्स के बाद सोफी को एक्स-मेन: डार्क फीनिक्स में जीन ग्रे के तौर पर देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
वह जल्द ही सर्वाइव नामक एक वेब सीरीज में नजर आएंगी, जिसमें वह एक आत्मघाती महिला की भूमिका निभा रही है जो एक विमान दुर्घटना के बाद एक जगह पर फंसी हुई है। हाल की रिपोर्टों ने दावा किया कि सोफी और जो जल्द मां बनने वाली हैं। हालांकि दोनों ने अब तक की इस रिपोर्ट की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।