Movie Releasing In 2021-2022: सूर्यवंशी, केजीएफ 2, 83 समेत ये फिल्में होंगी इस साल और अगले साल रिलीज़...ये रही पूरी लिस्ट
कोरोना काल के चलते पिछले एक साल से देशभर के सिनेमाघरों में ताले पड़े हुए थे। कुछ महीने पहले महाराष्ट्र को छोड़कर देश के सभी राज्यों में सिनेमाघरों को खोल दिया गया लेकिन महाराष्ट्र के थिएटर्स फिर भी नहीं खोले गए थे।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना काल के चलते पिछले एक साल से देशभर के सिनेमाघरों में ताले पड़े हुए थे। कुछ महीने पहले महाराष्ट्र को छोड़कर देश के सभी राज्यों में सिनेमाघरों को खोल दिया गया, लेकिन महाराष्ट्र के थिएटर्स फिर भी नहीं खोले गए थे। पर अब हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने भी 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने का ऐलान कर दिया है और सरकार की तरफ से ये ऐलान होने के साथ ही मेकर्स ने फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस करने की झड़ी लगा दी है।
मेकर्स को इंतज़ार था कब महाराष्ट्र में थिएटर्स खुलने का ऐलान होगा और कब वो अपनी फिल्में रिलीज़ करने की घोषणा करेंगे। तो जो सोचा था हुआ भी कुछ वैसा ही। इधर सरकार ने थिएटर्स खुलने का ऐलान किया उधर निर्माताओं ने अपनी-अपनी डेट बुक कर दी। तारीफ की बात ये है कि ये डेट्स केवल इसी साल के लिए नहीं, बल्कि अगले साल तक के लिए बुक हो चुकी हैं।
कोरोना काल में फंसी अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ से लेकर रणवीर सिंह की ‘83’ तक... सब आपको जल्द बड़े पर नज़र आएंगी। फिल्मों की रिलीज़ डेट्स के ऐलानों के बीच चलिए हम आपको बताते हैं कौन सी फिल्म कब होगी रिलीज़...
नवंबर 2021 में ये फिल्में होंगी रिलीज़...
Sooryavanshi : अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अजय देवगन और कटरीना कैफ की मल्टी स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ इस दीवाली यानी 4 नवंबर 2021 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।
Bunty Aur Babli 2 : रानी मुखर्जी, सैफ अली ख़ान और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म इस साल 19 नवंबर 2021 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर वरुण वी शर्मा हैं।
Satyameva Jayate 2 : जॉन इब्राहिम और दिव्या कुमार खोंसला स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 26 नंवबर 2021 को रिलीज़ सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जाफरी ने किया है।
Tadap : इस फिल्म से सुनी शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 24 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज़ डेट बदलकर 3 दिसंबर कर दी गई है। मिलन लूथरिया निर्देशित इस फ़िल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड हैं।
Chandigarh Kare Aashiqui: आयुष्मान खुराना ने फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। आयुष्मान के पोस्ट के अनुसार 'चंडीगढ़ करे आशिकी' इस साल 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर कर रहे हैं।
83 : रणवीर सिंह की मल्टी स्टारर फिल्म 83 लंबे वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म को पहले साल 2020 में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोविड की वजह से रोक दिया गया। कबीर ख़ान द्वारा निर्देशित ‘83’ इस क्रिसमस पर सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणवीर के अलावा दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नज़र आएंगी। फिल्म, साल 1983 विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कैप्टन कपिल देव की बायोपिक है।
Jersey : ‘कबीर सिंह’ एक्टर शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी कर रहे हैं। ये फिल्म इसी नाम की तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का रीमेक है इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं।
2022 में पर्दे पर उतरेंगी ये फिल्में...
Prithviraj : अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद और आशुतोष राणा की मल्टी स्टारर फिल्म ‘पृथ्वीराज’ अगले साल 21 जनवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्वेद कर रहे हैं।
Laal Singh Chaddha : आमिर ख़ान की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से बज़ बना हुआ है। लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए आपको थोड़ा इंतज़ार और करना पड़ेगा। आमिर ख़ान और करीना कपूर स्टारर ‘लाल सिंह चड्ढा’ अगले साल (2022) में वैलेंटाइन्स डे वाले दिन बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन Advait Chandan कर रहे हैं।
Jayeshbhai Jordaar : रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई ज़ोरदारर’ आगले साल 25 फरवरी को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर कर रहे हैं।
Bachchan Pandey : अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटिंग और चर्चित फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी गई है। प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला और लीड एक्ट्रेस कृति सेनन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ‘बच्चन पांडे’ 4 मार्च 2022 में रिलीज़ होगी।
Shamshera : रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘शमशेरा अगले साल 18 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी।
Bhool Bhulaiyaa 2 : कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड और चर्चित फिल्मों में से एक ‘भूल भुलैया 2’ अगले साल 25 मार्च को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज़्मी कर रहे हैं।
KGF 2 : कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार यश, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और रवी टंडन स्टारर फिल्म ‘केजीएफ 2’ अगले साल 14 अप्रेल को रिलीज़ होगी।
MayDay : अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘मे डे’ 29 अप्रेल 2022 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म में अजय के साथ अमिताभ बच्चन और मृणाल ठाकुर नज़र आएंगे। इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ इसका डायरेक्शन भी अजय देवगन ही कर रहे हैं।
Heropanti 2 : टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती 2’ 6 मई 2022 को रिलीज़ होगी। हीरोपंती 2 में टाइगर के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड में हैं वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम निभा रहे हैं। ‘हीरोपंती 2’ को अहमद ख़ान निर्देशित कर रहे हैं।
Raksha Bandhan : ‘रक्षा बंधन’ अगले साल 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। आनंद एल राय निर्देशित फ़िल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर फीमेल लीड रोल में हैं। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित इस फ़िल्म की सहनिर्माता अक्षय की बहन अलका हीरानंदानी हैं। फ़िल्म पहले 5 नवम्बर 2021 को रिलीज़ होने वाली थी।
Ram Setu : अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिज और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ‘राम सेतु’ अगले साल (2022) में दिवाली के मौके रिलीज़ होगी।
Ganapath : गणपत पार्ट-1 का एलान पिछले साल नवम्बर में किया गया था। इसके साथ ही बताया गया था कि यह 2022 में रिलीज़ होगी। हालांकि, तारीख़ का एलान अब किया गया है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की गणपत 23 दिसंबर 2022 में रिलीज़ होगी।