विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonu Sood ने दिया पत्नी सोनाली का हेल्थ अपडेट, बोले- 'दुआ में बड़ी ताकत होती है'

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Wed, 26 Mar 2025 06:24 PM (IST)

एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की वाइफ सोनाली सूद का हाल ही में नागपुर हाईवे पर बड़ा एक्सीडेंट हुआ था। ...और पढ़ें

अब कैसी हैं सोनू सूद की पत्नी (Photo Credit- X)
अब कैसी हैं सोनू सूद की पत्नी (Photo Credit- X)

HighLights

  1. 24 मार्च को हुआ था सोनाली सूद का एक्सीडेंट
  2. ट्रक के साथ हुई एक्टर के वाइफ की टक्कर
  3. अब एक्टर ने बताया कैसी है पत्नी की हालत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी के साथ हुए हादसे ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सोशल मीडिया पर उस कार की तस्वीर भी सामने आई थी जिसकी टक्कर ट्रक से हुई थी। फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। कार में ड्राइवर के अलावा सोनाली, उनकी बहन और भतीजा मौजूद था। अब घटना के एक दिन बाद खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर सोनाली के बारे में बताया है, साथ ही फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

मैसेज और प्रार्थनाओं के लिए कहा शुक्रिया

इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए फतेह फेम एक्टर ने कहा कि दुआ में बड़ी ताकत होती है ये उन्होंने एक बार फिर महसूस किया। सोनू सूद ने स्टोरी में लिखा, 'आप सभी के मैसेज और प्रार्थनाओं का दिल से बहुत बहुत शुक्रिया। हम आपके सपोर्ट की प्रशंसा करते हैं। सोनाली और उनके दो फैमिली मैंबर्स अच्छे से रिकवरी कर रहे हैं। हमेशा आपके प्यार और दया का आभारी रहूंगा। सोनू सूद एंड फैमिली।'

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचीं Sonu Sood की पत्नी सोनाली, हाइवे पर ट्रक से हुआ कार का भयंकर एक्सीडेंट

डॉक्टर की निगरानी में थे पत्नी और भतीजे

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि सोनाली की बहन को मामूली चोटें आईं हैं लेकिन भतीजे और एक्टर की पत्नी को 48 से 72 घंटे तक डॉक्टर की निगरानी में रखा गया था। उनकी हालत गंभीर है। मगर अब चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि सबको अस्पताल से घर ले आया गया है। एक्टर के परिवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोनू सूद को जैसे ही खबर मिली वह नागपुर पहुंच गए थे।

Photo Credit- X

सोनू सूद का वर्क फ्रंट

इसके अलावा सोनू सूद की फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फतेह मूवी में देखा गया था। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया था। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीस नजर आई थीं। फतेह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। बॉक्स ऑफिस का डाटा रखने वाली साइट के मुताबिक, मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13.3 करोड़ कमाए, वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 19 करोड़ रुपये के आस पास रही थी। फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये का बताया गया था।

ये भी पढ़ें- Natasa Stankovic को नए प्यार की तलाश? हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद पहली बार शेयर की दिल की बात