Move to Jagran APP

Sonu Sood और श्रद्धा कपूर बने साल 2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन, PETA ने जारी की लिस्ट

सोनू PETA के प्रो-वेजिटेरियन प्रिंट कैम्पेन का हिस्सा भी बने थे। सोनू ने हग अ वेजिटेरियन डे में भी भाग लिया था। इसके अलावा अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते समय एक ज़ख़्मी कबूतर को बचाया था। वैसे सोनू साल 2020 में अपने चैरिटी कामों के लिए ख़ूब लोकप्रिय हुए।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 08:57 PM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 08:57 PM (IST)
Sonu Sood और श्रद्धा कपूर बने साल 2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन, PETA ने जारी की लिस्ट
Sonu Sood And Shraddha Kapoor. Photo- Mid-Day

नई दिल्ली, जेएनएन। एनिमल्स के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था PETA (पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने 2020 के सबसे हॉट शाकाहारी सेलेब्रिटीज़ की सूची जारी की है। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को हॉटस्ट वेजिटेरियन सेलेब्रिटी चुना गया है। 

loksabha election banner

सोनू PETA के प्रो-वेजिटेरियन प्रिंट कैम्पेन का हिस्सा भी बने थे। सोनू ने हग अ वेजिटेरियन डे में भी भाग लिया था। इसके अलावा अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलते समय एक ज़ख़्मी कबूतर को बचाया था। वैसे सोनू साल 2020 में अपने चैरिटी कामों के लिए ख़ूब लोकप्रिय हुए। लॉकडाउन के दौरान सोनू ने तमाम मजदूरों और विद्यार्थियों को अलग-अलग शहरों में उनके घरों तक पहुंचाने से लेकर उनका खान-पान का इंतज़ाम किया था।

किसी को ट्रेन, किसी को बस तो किसी को प्लेन से उसके घर भेजा। उस वक़्त शुरू हुआ मदद का सिलसिला आज भी जारी है। सोनू ने एक हेल्पलाइन भी शुरू की थी। ट्विटर के ज़रिए मदद की अपीलों को भी उनकी टीम संज्ञान में लेती है। सोनू ने ट्विटर के ज़रिए इस सम्मान के लिए पीटा का शुक्रिया अदा किया। 

सोनू सूद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो भविष्य में अपनी फ़िल्मों में विलेन के किरदार नहीं निभाएंगे। वहीं, श्रद्धा कपूर ने PETA की कुक बुक से प्रभावित होकर मांसाहार छोड़ा था। संस्था का कहना है कि सोनू सूद और श्रद्धा कपूर जब भी खाना खाने बैठते हैं, तो वे दुनिया में बदलाव लाने में मदद करते हैं और फल व सब्जियां कभी महामारी का कारण नहीं होतीं। वहीं, PETA ने आगे कहा की पेटा इंडिया सोनू और श्रद्धा का सम्मान करती है और ये दोनों न्यू नॉर्मल में अपने फैंस को मीट-फ्री खाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सोनू और श्रद्धा से पहले हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ इंडिया का अवॉर्ड जीतने वालों में पीएम नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, मिस इंडिया मानुषी छिल्लर, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर, सुनील छेत्री, रेखा शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.