विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनू सूद ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद, मानुषी छिल्लर सहित ये कलाकार भी दर्शन करने पहुंची

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Tue, 26 Sep 2023 05:22 PM (IST)

Sonu Sood At Lalbaugcha Raja गणेश चतुर्थी के अवसर के दौरान मुंबई के लालबागचा राजा गणपति पंडाल की चर्चा हमेशा ...और पढ़ें

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे ये सेलेब्स (Photo Credit-Instagram)
लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे ये सेलेब्स (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. लालाबागचा राजा की शरण में पहुंचे सोनू सूद
  2. मानुषी छिल्लर ने भी लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
  3. इन अन्य कलाकारों ने भी किए लालबागचा राजा के दर्शन

 नई दिल्ली जेएनएन: Sonu Sood-Manushi Chhillar At Lalbaugcha Raja Ganpati Pandal: मुंबई का फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा गणेश चतुर्थी के अवसर पर सुर्खियों में बना रहता है। जिसकी वजह लालबागचा राजा में हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारों का आना है। हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों ने लालबागचा राजा के गणपति पंडाल में आकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है।

इस बीच अब सोनू सूद और मानुषी छिल्लर जैसे कई फिल्मी सितारे भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

सोनू सूद ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

'सिम्बा' मूवी कलाकार सोनू सूद अपनी वाइफ सोनाली सूद के साथ मंगलवार को मुंबई के लालबागचा राजा गणपति पंडाल में शिरकत की है। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सोनू पत्नी सोनाली के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में आप देख सकते हैं सोनू सूद अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की डायरेक्टर फराह खान के साथ दिखाई दे रहे हैं, मालूम हो कि सोनू के साथ-साथ फराह ने भी लालबागचा राजा के दर्शन किए हैं।

इन दोनों के अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी 26 सितंबर को लालबागचा राजा की शरण में पहुंची हैं, जिनकी लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।

रोहित सर्राफ ने भी लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद

'विक्रम-वेधा' फिल्म कलाकार रोहित सर्राफ भी मंगलवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर रोहित की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक्टर गणपति बप्पा के चरणों में सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इस साल इन सभी कालाकरों से पहले शाह रुख खान, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, सनी लियोन, रिद्धि डोगरा और फुकरे 3 टीम सहित तमाम सेलेब्स ने लालबागचा राजा के दर्शन किए हैं।

ये भी पढ़ें- Dev Anand Birth Anniversary 2023: एक्टिंग के अलावा पढ़ाई में भी अव्वल थे देव आनंद, जानिए एजुकेशन डिटेल्स