शीना मर्डर केस पर सोनाक्षी ने कहा, आत्मनिरिक्षण की है जरूरत
शीना बोरा मर्डर केस के खुलासे से हर कोई हैरान है। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की तरफ से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर इस केस पर अपनी राय रखी है। सोनाक्षी का कहना है कि इस केस को लेकर लोग मजाक करने में लगे
मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस के खुलासे से हर कोई हैरान है। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की तरफ से भी प्रतिक्रिया आने लगी है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर पर इस केस पर अपनी राय रखी है।
शाहरुख को यकीन है आथिया और सूरज कर देंगे ये काम!
सोनाक्षी का कहना है कि इस केस को लेकर लोग मजाक करने में लगे हैं जबकि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। एक्ट्रेस ने ट्वीट किया, 'एक बेटी ने बर्बर तरीके से अपनी जान गंवाई। एक पैरेंट ने उसकी हत्या की और लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं। ये वक्त आत्मनिरिक्षण का है।'
A girl loses her life in the most heinous way...killed by a parent and ppl are making jokes! Its time to really introspect. #SheenaBora
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 27, 2015
आपको बता दें कि आइएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी पर अपनी ही बेटी शीना बोरा की हत्या का आरोप है। फिलहाल इंद्राणी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में उनके पूर्व पति संजीव खन्ना का नाम भी जुड़ रहा है।
फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने भी इस मामले पर हैरानी जताई है।