यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Christmas 2023: सोनी राजदान ने शुरू की क्रिसमस की तैयारी, कपूर परिवार को दिया खास सरप्राइज, देखें वीडियो
क्रिसमस का फेस्टिवल आने वाला है और बॉलीवुड में इसका सेलिब्रेशन अभी से देखने को मिल रहा है। हाल ही ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों में क्रिसमस का फेस्टिवल आने वाला है और बॉलीवुड में इस फेस्टिवल की शुरुआत अभी से हो गई है। हाल ही में, आलिया भट्ट की मां एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया पर क्रिसमस ट्री का एक वीडियो शेयर किया है। यह क्रिसमस ट्री आलिया और उनकी बेटी राहा के साथ-साथ कपूर और भट्ट परिवार के लिए बेहद खास है।
सोनी राजदान ने शेयर किया वीडियो
7 दिसंबर को सोनी राजदान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक सजे हुए क्रिसमस ट्री की वीडियो फैंस के साथ शेयर की। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस क्रिसमस ट्री को आलिया भट्ट, राहा, रणबीर कपूर, शाहीन, महेश भट्ट, नीतू, रिद्धिमा और खुद सोनी के नाम वाले लाल बाउबल्स से सजाया गया है।
वहीं, नीतू कपूर के दमाद और रिद्धिमा कपूर के पति भरत साहनी और उनकी बेटी समारा के नाम वाले बाउबल्स को भी इस क्रिसमस ट्री में जोड़ा गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा 'क्रिसमस आ रहा है'।
View this post on Instagram
रिद्धिमा और नीतू कपूर ने किया शेयर
जैसे ही सोनी राजदान ने इस वीडियो पोस्ट किया, उसके बाद रिद्धिमा कपूर ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, 'बहुत खूबसूरत'। साथ ही कमेंट सेक्शन में भी दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं, नीतू कपूर ने भी इसको अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ ही आलिया भट्ट ने कमेंट में बेस्ट लिखा।
सोनी राजदान का वर्क फ्रंट
सोनी राजदान के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार ईशान खट्टर स्टारर फिल्म पिप्पा में देखा गया था। इससे पहले उन्होंने 'राजी' और 'सारांश' जैसी कई फिल्मों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही बता दें कि सोनी राजदान ने साल 1986 में महेश भट्ट से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट।
