Move to Jagran APP

Rhea chakraborty के समर्थन में आईं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, कहा- 'वो मासूम पीड़िता'

बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को काफी सारे विवादों का सामना करना पड़ा था। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बहुत से लोगों ने आलोचना की थी।

By Anand KashyapEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 02:11 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 03:01 PM (IST)
Rhea chakraborty के समर्थन में आईं आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, कहा- 'वो मासूम पीड़िता'
सोनी राजदान, रिया चक्रवर्ती, तस्वीर : इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। बीते साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को काफी सारे विवादों का सामना करना पड़ा था। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बहुत से लोगों ने आलोचना की थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ गया था। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद ऐसी खबरें भी आईं कि रिया गहरे सदमे से गुजर रही हैं, लेकिन अब वह धीरे-धीरे अपनी लाइफ में सामान्य हो रही हैं।

loksabha election banner

इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रिया को लेकर बड़ी बात बोली है। दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती के करियर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उसने रिया के करियर को बर्बाद होना बताया। इसके जवाब में सोनी राजदान ने रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'रिया के जेल जाने से वही लोग एक्सपोज हुए जिन्होंने उन्हें जेल भेजा। वह ट्विस्ट डिसाइज की मासूम पीड़िता थीं। क्यों कोई उनके साथ काम नहीं करेगा? मुझे लगता है वह बहुत अच्छा काम करेंगी।'

सोशल मीडिया पर सोनी राजदान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपने प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। 14 जून 2020 को उनकी मौते के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

इसके बाद रिया चक्रवर्ती से सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने लंबी पूछताछ भी की है। इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। करीब 1 महीने बाद अभिनेत्री को गर्ल से जमानत मिली थी। वहीं हाल ही में रिया चक्रवर्ती अपने करीबी दोस्त और रियलिटी शो रोडीज के होस्ट राजीव लक्ष्मण के घर उनकी बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं। राजीव लक्ष्मण ने रिया के साथ पार्टी की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की थीं।

तस्वीरों में रिया चक्रवर्ती काफी खुश दिख रही थीं। हालांकि काफी आलोचना के बाद राजीव लक्ष्मण को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रिया के साथ की तस्वीरों को डिलीट करना पड़ा, लेकिन उनकी पार्टी में जाने की वजह से हाल ही में रिया चक्रवर्ती ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री को खूब ट्रोल किया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.