एयरपोर्ट पर सोनम कपूर और आनंद आहूजा का ये दिलचस्प अंदाज़ देख धोनी की आई याद, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड स्टार्स की हर एक्टिविटी पर उनके फैंस की नज़र लगातार रहती है। इसी सिलसिले में अभिनेत्री सोनम कपूर Sonam Kapoor और उनके पति आनंद आहूजा Anand Ahuja की एक तस्वीर..
मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स की हर एक्टिविटी पर उनके फैंस की नज़र लगातार बनी रहती है। इसी सिलसिले में अभिनेत्री सोनम कपूर Sonam Kapoor और उनके पति आनंद आहूजा Anand Ahuja की एक तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। यह तस्वीर देख लोगों को चमत्कारी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni की याद भी आ रही है।
आइये जानते हैं आखिर ये माजरा है क्या? दरअसल, बीती रात आनंद आहूजा ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो फ्लोर पर बैठे अपने फ्लाईट का इंतज़ार करते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान आनंद ने अपना लैपटॉप खोला हुआ है जबकि लगेज पकड़कर सोनम कपूर भी उनके साथ फ्लोर पर बैठी हुई हैं। इस दौरान सोनम ने हैट लगाया हुआ है और वो काफी खुश भी नज़र आ रही हैं! आनंद और सोनम का यह अंदाज़ खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी देखें-
यह भी पढ़ें: ट्रेलर आने से पहले SOTY 2 के तीनों स्टार्स टाइगर, अनन्या और तारा ने की डांस प्रैक्टिस, देखें तस्वीरें
दरअसल, हाल ही में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी एयरपोर्ट यात्रा के दौरान एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की है जिसमें वो भी अपनी वाइफ के साथ फ्लोर पर लेटे हुए नज़र आ रहे हैं। तस्वीर के साथ माही ने लिखा कि- 'कुछ ऐसा ही होता है जब हमें सुबह तड़के ही फ्लाईट पकड़नी होती है!'
यह भी पढ़ें: दिशा पटानी ने अपने स्टाइल से फिर खींचा सबका ध्यान, देखें तस्वीरें
After getting used to IPL timing this is what happens if u have a morning flight
बहरहाल, बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा मुंबई लौट आये हैं! आज सुबह दोनों कुछ इस अंदाज़ में एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए हैं!
आप देख सकते हैं आनंद कितने प्यार से सोनम को निहारते हुए उनका हाथ थामे चल रहे हैं!