यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonam Kapoor के एक साल के बेटे Vayu फुटबॉल खेलते आए नजर, 'पापा' आनंद आहूजा ने शेयर की फोटो
Sonam Kapoor Son Vayu बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के बेटे वायु एक साल के हो गए हैं। सोनम और उनके ...और पढ़ें

HighLights
- सोनम कपूर के बेटे ने खेला फुटबॉल
- आनंद आहूजा ने बेटे की फोटो की शेयर
- आनंद आहूजा ने बेटे के लिए लिखा मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonam Kapoor-Anand Ahuja Son Vayu: बी-टाउन की न्यू मॉम सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) इन दिनों अपने बेटे वायु के साथ मुंबई में हैं। इंगलिश फुटबॉलर डेविड बेकहम की वेलकम पार्टी के बाद सोनम के लाडले फुटबॉल खेलते हुए नजर आए।
सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी बीवी और बेटे वायु के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आनंद ने अपने लाडले की एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए उसके लिए एक मैसेज लिखा है।
फुटबॉल खेलते दिखे सोनम कपूर के लाडले
आनंद आहूजा के द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई फोटो में नन्हे वायु को फुटबॉल खेलते हुए नजर आए। शेल्फ में कई सारे फुटबॉल रखे हुए हैं। वायु को एक फुटबॉल पकड़ते हुए देखा जा सकता है। प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में वायु बेहद क्यूट लग रहे हैं।
दूसरी फोटो में आनंद आहूजा अपनी पत्नी सोनम कपूर के साथ मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। फोटो में ब्लैक कलर के गाउन में बेहद हसीन लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक बैग और इयररिंग्स के साथ स्लीक पोनीटेल से की है। वहीं, आनंद व्हाइट शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor को रोस्ट करने पर आनंद आहूजा ने भेजा था नोटिस? इस कंटेंट क्रिएटर ने किया दावा
आनंद ने वायु के लिए लिखा प्यारा मैसेज
आनंद आहूजा ने बेटे के लिए पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वह अपने बेटे वायु को उड़ने देना चाहते हैं। आनंद ने दलाई लामा का एक क्वोट लिखा, "जिन्हें आप प्यार करते हैं, उन्हें उड़ने के लिए पंख दें। उन्हें वापस आने के लिए जड़ें दें और रहने के लिए कारण दें- दलाई लामा।"
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही सोनम और आनंद लंदन में रहते हैं। अभिनेत्री काम के सिलसिले में भारत आती रहती हैं। पिछले साल 10 अगस्त को सोनम और आनंद पहली बार माता-पिता बने थे। कपल ने एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम वायु है।
