विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonam Kapoor के बाद अब नाना अनिल कपूर ने शेयर की नाती की तस्वीर, परनानी की गोद में यूं नजर आए नन्हे वायु कपूर आहूजा

By JagranEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 27 Sep 2022 05:42 PM (IST)

Sonam Kapoor Anil Kapoor share pic of son Vayu हाल ही में मां बनी सोनम कपूर के बेटे की एक ...और पढ़ें

Sonam Kapoor, Anil Kapoor share another pic of son Vayu Kapoor Ahuja, Instagram
Sonam Kapoor, Anil Kapoor share another pic of son Vayu Kapoor Ahuja, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।  Sonam Kapoor, Anil Kapoor share another pic of son Vayu Kapoor Ahuja:  अभिनेत्री सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने घर एक बेटे का स्वागत किया हैं। शादी के चार साल बाद सोनम के घर किलकारी गूंजी है। उनके बेटे के आने से पूरी कपूर फैमिली में खुशी की लहर हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने नाती के लिए ग्रैंड नामकरण संस्कार का फंक्शन रखा था। जहां से सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने बेटे की पहली झलक साझा की थी। अब नए-नए नाना बने अनिल कपूर ने नाती की तस्वीर शेयर की है।

दरअसल, मंगलवार को अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अनिल कपूर ने एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी मां निर्मल, सोनम, आनंद और उनका बेटा वायु कपूर आहूजा नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर के अलावा सोनम ने भी दादी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने वायु संग दादी की एक प्यारी तस्वीर साझा की।

बेटे के जन्म का ऐसे किया था ऐलान

अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने घर एक बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर एक नोट के जरिए शेयर किया था, जिस पर लिखा था, "20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। - सोनम और आनंद।"

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

साल 2018 में सोनम और आनंद ने की थी शादी

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। कुछ महीनों पहले ही सोनम और आनंद ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते कैप्शन में लिखा था, 'चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी परवरिश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल। जो तुम्हारे साथ-साथ धड़केंगे, हमारा परिवार, जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और सब्र नहीं कर पा रहे हैं।'