Move to Jagran APP

Sonam Kapoor Flat: सोनम कपूर ने इतने करोड़ में बेचा अपना मुंबई वाला फ्लैट, जानें कितनी मिली एक्ट्रेस को कीमत

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने 7 साल पुराने फ्लैट को हाल ही में बेचा है। सोनम कपूर का ये आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक में मौजूद था। करोड़ों में एक्ट्रेस को इसकी कीमत मिली है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavPublished: Wed, 04 Jan 2023 10:42 AM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2023 10:42 AM (IST)
Sonam Kapoor Flat: सोनम कपूर ने इतने करोड़ में बेचा अपना मुंबई वाला फ्लैट, जानें कितनी मिली एक्ट्रेस को कीमत
Sonam Kapoor, Sonam Flat In Mumbai, Home

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor Flat In Mumbai: बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कुछ वक्त से सेलेब्स अपनी पुरानी  प्रॉपर्टी को बेचकर मुंबई में नई-नई प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। बीते साल जाह्नवी कपूर, एक्टर शाहिद कपूर समेत कई सेलेब्स ने आलीशान घर खरीदे। वहीं अब सोनम कपूर को लेकर खबर सामने आ रही हैं कि उन्होंने मुंबई में स्थित अपने एक फ्लैट को बेच दिया है।

loksabha election banner

सोनम कपूर ने बेचा मुंबई वाला फ्लैट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर ने अपने 7 साल पुराने फ्लैट को हाल ही में बेचा है। सोनम कपूर का ये आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक में मौजूद था। एक्ट्रेस ने अपने इस फ्लैट को 29 दिसंबर को 32.5 करोड़ में बेचा है। एक्ट्रेस ने इसे साल 2015 में 31.48 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं उन्होंने इसे 1 करोड़ के मुनाफे के साथ बेचा है। बताया जा रहा है कि सोनम का ये घर एसएमएफ इंफ्रास्ट्रक्टर नाम की एक मशहूर कंपनी ने खरीदा है।

बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के सीबीडी में था फ्लैट

एक्ट्रेस का यह फ्लैट मुंबई के बीकेसी यानी बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के सीबीडी में स्थित था। सोनम का ये घर सिग्नेचर आईलैंड नाम की बिल्डिंग में तीसरी मंजिल में मौजूद था। आपको बता दें इससे पहले सोनम की कजिन बहन जाह्नवी कपूर ने भी अपना एक घर बेचा था, जिसे राजकुमार राव ने खरीदा था। जाह्नवी कपूर ने यह अपार्टमेंट 44 करोड़ में राजकुमार को दिया था। 

नए साल पर बेटे की शेयर की तस्वीर

सोनम कपूर इन दिनों लंदन में पति और बेटे के साथ रह रही हैं। नए साल के मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर को शेयर की थी। इस फोटो में सोनम के पति आनंद अहूजा अपने बेटे वायु कपूर अहूजा को कंधे पर लिए हुए दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Jeremy Renner: सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर ने अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे चोट के निशान

यह भी पढ़ें- ट्रोल होने पर बुरी तरह से परेशान हुईं टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर, सोशल मीडिया को छोड़ने की कही बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.