Move to Jagran APP

शाहीन बाग गोलीकांड पर आग बबूला हुईं सोनम कपूर, चुन-चुनकर लोगों के दिए जवाब, कहा- #FakeHindu

Sonam Kapoor On Shaheen Bagh Firing एक्ट्रेस सोनम कपूर ने शाहीन बाग में चली गोली की आलोचना करते हुए एक ट्वीट किया था जिसके बाद लोगों ने उन्हें निशाना लेना शुरू कर दिया।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 12:18 PM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 12:21 PM (IST)
शाहीन बाग गोलीकांड पर आग बबूला हुईं सोनम कपूर, चुन-चुनकर लोगों के दिए जवाब, कहा- #FakeHindu
शाहीन बाग गोलीकांड पर आग बबूला हुईं सोनम कपूर, चुन-चुनकर लोगों के दिए जवाब, कहा- #FakeHindu

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को हुए गोलीकांड की आलोचना की। साथ ही उनकी आलोचना के बाद उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल किया तो एक्ट्रेस ने चुन-चुनकर लोगों को करारा जवाब दिया। सोनम कपूर शाहीन बाग गोलीकांड के बाद खुलकर सामने आईं और उन्होंने कई यूजर्स को जवाब दिया, जो उनपर आरोप लगा रहे थे।

loksabha election banner

दरअसल, मंगलवार को शाहीन बाग में एक शख्स ने सरेआम गोलियां चला दी थी। आपको बता दें कि शाहीन बाग वो ही जगह है, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कई दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। शाहीन बाग में हुए इस गोलीकांड के बाद सोनम कपूर ने इसकी आलोचना करते हुए ट्विटर पर अपनी राय रखी थी।

सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा, 'यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि ऐसा भारत में होगा। बांटनेवाली यह खतरनाक राजनीति बंद होनी चाहिए। यह नफरत को बढ़ावा दे रही है। अगर आप हिंदू धर्म को मानते हैं तो समझिए कि यह धर्म कर्म और धर्म का है और यह दोनों में से कुछ नहीं है।'

इसके बाद लोगों ने सोनम कपूर को कुछ खास लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनम कपूर भी पीछे नहीं रही और उन्होंने यूजर्स को एक-एक करके जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा कि आप हमें धर्म के बारे में ना सिखाएं तो सोनम कपूर ने कहा, 'यह मेरा विश्वास है और आपको इसको समझने की जरुरत है। यह हिंदुत्व नहीं है और यह नफरत का धर्म है।'

इसके अलावा एक यूजर ने एक्ट्रेस को 40 साल पहले की घटनाएं याद करने को कहा और कहा कि आप कुछ समझने की कोशिश नहीं कर रही हैं। इस पर सोनम कपूर ने कहा, 'मैं आपसे ज्यादा समझती हूं क्योंकि मैं नफरत में अंधी नहीं हूं बल्कि मुझमें आशा और प्रेम के संस्कार हैं। यह मेरी दृष्टि को स्पष्ट करता है और मेरा दिमाग मजबूत होता है। मुझे आशा है कि आप अपने दुखद जीवन में शांति पाएंगे। ओम शांति!'

एक और यूजर को सोनम कपूर ने धर्म को लेकर करार जवाब जिया। 

 

एक यूजर ने जब उन्हें देश से बाहर जाने को कहा तो एक्ट्रेस ने उन्हें फेक हिंदू कह दिया। 

एक यूजर को उन्होंने अपने हिसाब से धर्म फॉलो करने के लिए कहा। 

 एक यूजर ने जब दिमाग लगाने के लिए कहा तो एक्ट्रेस ने करारा जवाब दिया।

बता दें कि इससे पहले शाहीन बाग को लेकर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने राय दे चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.