विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रैंप पर दुल्हन के अवतार में सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा ने किया चीयर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 09 Sep 2018 10:29 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 07:22 AM (IST)

आपको याद होगा इसी साल मई के महीने में सोनम कपूर ने अपने चार साल पुराने दोस्त आनंद आहूजा से मुंबई में ही शादी की थी।

रैंप पर दुल्हन के अवतार में सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा ने किया चीयर, देखें तस्वीरें
रैंप पर दुल्हन के अवतार में सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा ने किया चीयर, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक सोनम कपूर का अपना ही टशन है। सोनम अपनी फ़िल्मों के अलावा भी तमाम बातों की वजह से चर्चा में रहती हैं। बहरहाल, सोनम की लेटेस्ट तस्वीरें दिल्ली से आयी हैं, जिनमें वो दुल्हन की अवतार में दिखाई दे रही हैं।

दरअसल, यह तस्वीरें एक रैंप शो की हैं जब सोनम रैंप पर वॉक के लिए उतरीं। सोनम ने अपने लुक और आउटफिट से वहां मौजूद तमाम दर्शकों का दिल जीत लिया। आप देख सकते हैं इस ड्रेस में सोनम कितनी खूबसूरत लग रही हैं। पर्पल कलर उनपर काफी जम भी रहा है। गहने के अलावा उनके चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक भी देखने लायक है।

यह भी पढ़ें: 51 साल के हुए अक्षय कुमार, चुनिंदा दोस्तों के साथ मनाया अपना बर्थडे, देखें तस्वीरें

इन तस्वीरों में सोनम कपूर बिल्कुल किसी दुल्हन की तरह ही नज़र आ रही हैं। उनमें वही ग्रेस दिख रहा है जो किसी नयी नवेली दुल्हन में दिखता है। और भला हो भी क्यों नहीं, हाल ही में तो उनकी शादी हुई है।

दर्शक दीर्घा में बैठे सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा इस मौके पर बेहद खुश नज़र आये। जब सोनम रैंप पर उतरीं तो आनंद उन्हें चीयर करते नज़र आये। सोनम कपूर और आनंद आहूजा एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करते हुए खुलकर एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार करते हैं।

शो के बाद भी सोनम और आनंद की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं, जिनमें इन दोनों की ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है। बता दें कि यह शो दिल्ली में हुआ था।

दिल्ली आनंद आहूजा का घर और सोनम कपूर का ससुराल भी है। शादी के बाद सोनम का दिल्ली तो आनंद आहूजा का मुंबई आना-जाना लगा रहता है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस के भी खिलाड़ी हैं अक्षय कुमार, जानिये उनकी पिछली 10 फ़िल्मों की कमाई

आपको याद होगा इसी साल मई के महीने में सोनम कपूर ने अपने चार साल पुराने दोस्त आनंद आहूजा से मुंबई में ही शादी कर ली थी। सोनम की शादी में पूरा बॉलीवुड मेहमान बनकर पहुंचा था और इस साल की यह सबसे बड़ी शादियों में शामिल रही।