Sonam Kapoor On Pregnancy: सोनम कपूर का बढ़ा 10 किलो वजन, प्रेगनेंसी की अफवाहों पर दिया ये जवाब
Sonam Kapoor On Pregnancy Rumors सोनम कपूर दीपिका पादुकोण अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद अब इन सभी के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें अक्सर मीडिया में उड़ती रहती हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर का 10 किलो वजन बढ़ गया हैंl इसके चलते मीडिया में इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि वह पेट से हैl इस बारे में पूछे जाने पर सोनम कपूर ने कहा, ‘यह बात सच है कि अपने यहां शादी के तुरंत बाद बच्चे की बात की जाती हैंl इसके अलावा यह बात भी सही है कि फिल्म द जोया फैक्टर के लिए मैंने अपना दस किलो वजन बढ़ाया हैंl
इसके चलते मैं थोड़ी मोटी हो गई हूंl इसे आप अच्छी बात माने या बुरी बात माने लेकिन अभी मैं प्रेग्नेंट नहीं हूंl इसके अलावा अच्छी बात यह है कि मैंने अपना 6 किलो वजन कम कर लिया हैंl हाल ही में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि कोई अगर ढीले कपड़े पहने नजर आएl इसका मतलब यह नहीं होता कि वह पेट से हैl इसका मतलब यह फैशन भी हो सकता हैंl
गौरतलब है कि सोनम कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन में व्यस्त हैंl यह फिल्म अनुजा चौहान द्वारा लिखे नॉवेल पर आधारित हैंl यह एक लड़की की कहानी हैl इस फिल्म में कॉमेडी के अलावा इमोशन. रोमांस भरपूर हैंl यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होनेवाली हैंl सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से हाल ही में शादी कर ली हैंl सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैंl
सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद अब इन सभी के प्रेग्नेंट होने की अफवाहें अक्सर मीडिया में उड़ती हैंl
यह भी पढ़ें: बारिश ने बढ़ाई सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की नजदीकियां, देखें वायरल Video
सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर क्रिकेट पर आधारित फिल्म हैंl इसमें उन्हें लकी चार्म दिखाया गया हैंl इस फिल्म में उनके अलावा दुलकिर सलमान की अहम भूमिका हैंl दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैंl दोनों इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैंl
फोटो क्रेडिट - सोनम कपूर instagram