सोनम कपूर ने सासू मां के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, इस चीज के लिए दिया धन्यवाद
Sonam Kapoor On Mother In Law Priya Ahuja सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को मुंबई में ग्लैमरस अंदाज में शादी कर ली थी।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी सास प्रिया आहूजा को उनके जन्मदिन पर दिल खोलकर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस मौके पर थ्रो बैक तस्वीर भी शेयर की हैंl
सोनम ने आनंद और उनपर ढेरों 'प्यार और शानदार भोजन' के लिए प्रिया आहूजा का धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा है, ‘सबसे ज्यादा प्यार करने वाले, सुंदर और दयालु व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई! आनंद और मैं आपके प्यार और भोजन के लिए धन्यवाद देते है। हम आपको बहुत प्यार करते हैं और आपको याद करते हैं।’
सोनम की मां सुनीता कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रिया आहूजा को जन्मदिन पर विश किया हैं। सोनम और आनंद ने 8 मई, 2018 को मुंबई में ग्लैमरस अंदाज में शादी कर ली थी। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाग लिया था। हाल ही में जब एक्ट्रेस कतर की अपनी व्यापारिक यात्रा से लौटी तो एयरपोर्ट पर सोनम को हबी आनंद आहूजा ने बधाई दी।
कपल गोल को पूरा करते हुए आनंद ने अपनी पत्नी का फूलों से स्वागत किया था। इस वीडियो शेयर करते हुए सोनम ने ‘आई लव यू’ लिखा था। सोनम कपूर फिल्म एक्ट्रेस है और अपने अधूरे ज्ञान के कारण दिए गए विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैl उनके कई बयानों के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता हैंl इतना ही नहीं कई बार उनपर एक तरफा बात कहने का भी आरोप लगाया जाता हैंl
सोनम कपूर फिल्म अभिनेता अनिल कपूर की बेटी है और वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl सोनम कपूर को फैशन का भी बहुत शौक हैंl इसके चलते अक्षय कुमार उन्हें पेरिस कहकर पुकारते हैं क्योंकि वह अक्सर पेरिस में शॉपिंग करने जाती हैंl सोनम कपूर ने हाल ही में मिस्टर इंडिया के रीमेक को लेकर भी अपनी बात रखी थींl इसे लेकर भी वह ट्रोल हुई थींl