सोनम कपूर की वेडिंग की Inside pics, पहुंचे बॉलीवुड के दिग्गज
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी कुछ देर पहले हो चुकी है और अब वेडिंग फंक्शन आज शाम को होगा।
मुंबई। मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की लाडली अभिनेत्री सोनम अब मिसेज सोनम आहूजा हो गई हैंl चार साल से दोस्ती का चला आ रहा रिश्ता आज मंगलवार को मुंबई में शादी के पवित्र बंधन में बंध गयाl पंजाबी रीति रिवाज से शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में हुई, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज वर-वधु को आशीर्वाद देने आये थेl ये समारोह सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हुआ। रस्में दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुईं l इस मौके पर बॉलीवुड के ज्यादातर दिग्गज सितारे पहुंचे।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी को लेकर कुछ दिनों से खूब चर्चा थी। कपूर और आहूजा परिवार द्वारा इस बारे में लगातार जानकारी भी दी गई। शादी का कार्ड बाहर आया तो शादी के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी मिली। और अब आज वो दिन भी आ गया जब अनिल कपूर की लाडली की शादी हो गई। इस खास मौके पर मेहमानों की लिस्ट लंबी थी। बॉलीवुड के दिग्गज इस भव्य शादी में पहुंचे और वर-वधु को आर्शीवाद दिया। मेहमानों की तस्वीर दिखने से पहले न्यूली वेड कपल सोनम और आनंंद की खूबसूरत तस्वीरें देख लीजिए।
पूरे रीति रिवाज के साथ सोनम और आनंद की शादी समपन्न हुई।
मेहमानों की बात करें तो सबसे पहली तस्वीर आपको दिखाते हैं बॉलीवुड के शहंशाह की। अमिताभ बच्चन ट्रेडिशनल गेटअप में पहुंचे।
अमिताभ के साथ बेटे अभिषेक बच्चन भी थे।
हमेशा अलग अंदाज में नजर आने वाली रणवीर सिंह भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: जाह्नवी और जैकलीन नहीं करेंगी एक साल तक शादी, जानें सोनम ने ऐसा क्या कर दिया
यह भी पढ़ें: सोनम कपूर के जीवन में आ गया ‘आनंद’, शादी की रस्में पूरीं