सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने मुंबई में खोला स्टोर
सोनम कपूर को वैसे भी बॉलीवुड का बहुत ही स्टाइलिस्ट अभिनेत्री माना जाता है। उनके कपड़े पहनने का ढंग या उनकी चाल-ढाल सभी पर लोगों की नजरें होती हैं l
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर की इसी वर्ष अपने उद्योगपति बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से हुई है। आनंद आहूजा भाने नामक एक चैन स्टोर चलाते हैं जिसमें जूते और कपड़े मिलते हैं। उनके स्टोर अब तक लंदन और दिल्ली में थे और अब उन्होंने मुंबई में अपना पहला स्टोर खोला है।
शादी के बाद से ही आनंद अपने स्टोर खोलने के कार्यक्रम में व्यस्त थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी के बाद उन्हें उनका नाम बदलने के लिए ट्रोल भी किया गया था, जिसके चलते सोनम को जैसे ट्रोल होने की आदत हो गई है। शादी भी की तो पति का सरनेम लगाने पर ट्रोल हो गईं ...चाहे शादी करें सोनम कपूर, चाहे अपने रिसेप्शन पर अपने पसंदीदा डिजाइनर की ड्रेस पहनें, चाहे अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को बर्थडे विश करें, उन्हें ट्रोल करने वालों की कमी नहीं?
इन दिनों सोनम की शादी जितनी चर्चा में है उतना ही निशाने पर है उनका अपना नाम बदल लेना, सोनम कपूर के आगे अपने पति आनंद आहूजा का सरनेम लगा लेना। वे अब सोनम कपूर आहूजा हो गईं हैं। सोनम कपूर को वैसे भी बॉलीवुड का बहुत ही स्टाइलिस्ट अभिनेत्री माना जाता है। उनके कपड़े पहनने का ढंग या उनकी चाल-ढाल सभी पर लोगों की नजरें होती हैं और वह हर बार किसी को भी निराश नहीं करती और एक नया फैशन लेकर आती है।
सोनम कपूर का इसी वर्ष मई में आनंद आहूजा से विवाह हुआ है। हाल ही में उन्होंने उनके पति के साथ वह एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उनके और आनंद आहूजा के बीच प्यार की शुरुआत का खुलासा किया। इसमें यह भी बताया कि वह पहली बार आनंद आहूजा के साथ कैसे डेट पर गई थी और उन्हें विश्वास हो गया कि आनंद आहूजा ही उनके जीवन साथी हो सकते हैं। इस बारे में बताते हुए सोनम कपूर कहती हैं,'उस दिन मुझे लगता है मैंने मेरे जीवन की सबसे खराब ड्रेस पहनी हुई थी। मैं कई बार आनंद को कह भी चुकी हूं कि तुमने मुझे उस दिन पसंद किया जिस दिन मैंने अपने जीवन की सबसे खराब स्नीकर पहनी थी। उस पूरे दिन हम लंदन में बातें कर रहे थे और घूम रहे थे। उसी दिन मुझे इस बात का अहसास हो गया था कि आनंद आहूजा ही मेरे जीवन साथी होंगे।
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान 'पप्पी' को तरसे, तैमूर को लेकर कही ये बात