Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonam Kapoor ने पापा के बंगले में होस्ट की Masaba Gupta की बेबी शॉवर पार्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 11:25 AM (IST)

    अभिनेत्री नीना गुप्ता जल्द नानी बनने वाली हैं। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ( Masaba Gupta ) के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। चार महीने पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज को साझा किया था। वहीं रविवार को उनका बेबी शॉवर हुआ जिसमें कई सितारें शामिल हुए। सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल हो रही है।

    Hero Image
    मसाबा गुप्ता का बेबी शॉवर (फोटो इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई फेमस जोड़ी इस साल पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का तो नाम शामिल है ही, लेकिन इसके एक्ट्रेस और इंडस्ट्री की मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता और अभिनेता सत्यदीप मिश्रा भी माता-पिता बनने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में इन दिनों  नीना गुप्ता सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वो भी तो नानी बनने वाली हैं। मसाबा ने अप्रैल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। वहीं, रविवार यानी 25 अगस्त को मसाबा की बेबी शॉवर पार्टी हुई। ये पार्टी उनकी दोस्त और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने घर पर रखी थी, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

    ये सेलेब्स भी हुए शामिल 

     मसाबा गुप्ता की बेबी शॉवर पार्टी अनिल कपूर के पाली हिल्स वाले बगंले में हुई, जिसके उनकी बेस्ट फ्रेंड सोनम कपूर और रिया कपूर ने ऑरगनाइज किया हुआ था। इस मौके पर आलिया भट्टी की मां सोनी राजदान और उनकी बहन भी शामिल हुई। इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स इस पार्टी की हिस्सा बनें।

    यह भी पढ़ें-  बधाई हो! Neena Gupta बनने वाली हैं नानी, बेटी Masaba Gupta ने कुछ इस अंदाज में शेयर की गुड न्यूज

    शॉर्ट ड्रेस में छाई  नीना गुप्ता 

    65 साल की नीना गुप्ता इस मौके पर सबसे खूबसूरत नजर आईं। इस मौके पर वो गोल्डन कलर की ड्रेस  पहने नजर आईं, जिसे हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी। बता दें, इस पार्टी की थीम गोल्डन और ब्राउन कलर थी। सभी बेज कलर के आउटफिट में नजर आए।   

    मसाबा गुप्पा का लुक 

    मसाबा इस मौके पर ब्राउन कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। इस फोटो में सोनम कपूर और रिया मॉम टू बी मसाबा को हग करते नजर आ रहे हैं। 

    बीते साल की थी सत्यदीप से दूसरी शादी

    बता दें, मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप संग दूसरी शादी की थी। इससे पहले मसाबा 2015 में मधु मंटेना से शादी रचा चुकी थीं, लेकिन शादी महज 4 साल चली। इसके बाद साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था।  सत्यदीप मिश्रा एक्टर हैं। सत्यदीप मिश्रा की भी मबासा से दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से की थी।

    यह भी पढे़ं- सालों बाद Neena Gupta ने शेयर की अपनी शादी की तस्वीर, बेटी मसाबा को देख हैरान हुए यूजर