Move to Jagran APP

Sonam Kapoor Son: एक साल का हुआ सोनम कपूर का बेटा, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो

Sonam Kapoor Son Birthday सोनम कपूर ( Sonam Kapoor ) के बेटे वायु कपूर आहूजा ( Vayu Kapoor Ahuja ) 20 अगस्त को पूरे 1 साल के हो गए है । इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया । सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की है ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavMon, 21 Aug 2023 09:29 PM (IST)
Sonam Kapoor Son: एक साल का हुआ सोनम कपूर का बेटा, एक्ट्रेस ने शेयर की सेलिब्रेशन की फोटो
Sonam Kapoor son Vayu birthday Photo Credit Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Sonam Kapoor Son Birthday:  बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर  (Sonam Kapoor) और बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के बेटे वायु कपूर आहूजा (Vayu Kapoor Ahuja) 20 अगस्त को पूरे 1 साल के हो गए। इस खास दिन को एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें शेयर की है।

सोनम कपूर ने यूं मनाया बेटे का जन्मदिन

सोनम कपूर पिछले कुछ दिनों से इंडिया में ही रह रही है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने ससुराल दिल्ली में है। जहां उन्होंने अपने लाडले वायु का पहला जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर सोनम के पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर भी नजर आए।   21 अगस्त को, सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के पहले जन्मदिन समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं।

बेटे के जन्मदिन पर सोनम ने रखी खास पूजा

अभिनेत्री ने अपने बेटे का जन्मदिन के मौके पर घर में एक खास पूजा रखी, जिसका हिस्सा उनके ससुराल वाले और मायके वाले रहे। इसी के साथ उन्होंने फैमिली लंच भी किया। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, "हमारा वायु कल 1 साल का हो गया। हमने परिवार के साथ एक प्यारी पूजा और दोपहर का भोजन किया। हमें आशीर्वाद देने के लिए ब्रह्मांड को बहुत-बहुत धन्यवाद। #everydayphenomenal #vayusparents। विशेष धन्यवाद @ranipinklove एक सुंदर थीम वाली पूजा और दोपहर का भोजन बनाने के लिए .. लव यू।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर की आने वाली फिल्म

सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस की फिल्म ब्लाइंड जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई है, जो देख नहीं सकती। फिल्म ब्लाइंड 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड पर बेस्ड है। इसके अलावा एक्ट्रेस वीरे दी वेडिंग 2 में नजर आएंगी।