Sonam Kapoor और Anand Ahuja जापान में कर रहे वेकेशन एंजॉय, देखिए खूबसूरत तस्वीरें
Sonam Kapoor पति Anand Ahuja संग वेकेशन पर जापान गई हैं। वहां से वे लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा कर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सोनम कपूर और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा पिछले साल यानि 8 मई 2018 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। इसके बाद से दोनों एक परफेक्ट कपल के रूप में सबके सामने आए हैं। दोनों की शादी को पिछले महीने एक साल भी पूरा हो चुका है और फिलहाल दोनों वेकेशन पर जापान गए हैं जहां से कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को अपना जीवन साथी चुना जो कि दिल्ली के बिजनेसमैन हैं। पिछले साल मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सोनम की मौसी के घर पर सिख रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई थी जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारे पहुंचे थे। फिलहाल दोनों बहुत खुश हैं वेकेशन के लिए जापान पहुंचे हैं। यहां से सोनम कपूर वेकेशन की कई तस्वीरों को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अकाउंट से शेयर कर रही हैं।
सोनम ने पहले Day 1 की तस्वीर शेयर की जिसमें वे पति आनंद आहूजा के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
इसके बाद सोनम ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें दोनों को हाथों में आइसक्रीम है और दोनों एंजॉ़य कर रहे हैं।
सोनम कपूर ने वेकेशन के दूसरे दिन की तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों को रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ कुछ तस्वीरों में उन्होंने आसपास की खूबसूरती को दर्शाया है।
इसके बाद एक और पोस्ट में सोनम ने कई तस्वीरों को साझा किया है।
यह भी पढ़ें: Twinkle Khanna ने पति Akshay Kumar की कुछ इस प्रकार की तारीफ
यह भी पढ़ें: Blackbuck Case: Salman Khan को काले हिरण के शिकार के मामले में बड़ी राहत, नहीं दर्ज हुआ दूसरा केस
आपको बता दें कि आनंद का फिल्म इंडस्ट्री से कोई सरोकार नहीं है। वहीं, सोनम का फिल्मी सफर जारी है और वे इसके साथ-साथ बिजनेस वुमन भी बन चुकी हैं। सोनम ने छोटी बहन रिया के साथ अपना एपेरल ब्रैंड शुरू कर दिया है। हाल ही में 9 जून को सोनम कपूर का जन्मदिन भी था। इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारों और उनके करीबी लोगों ने सोनम को बधाई दी थी। पति आनंद आहूजा ने भी सोनम को खूबसूरत पोस्ट के साथ बधाई दी थी।
#girlfriendforever #everydayphenomenal ... Happy Birthday to my 🌍🌎🌏.
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप