यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonali Bendre ने दिखाई अनंत-राधिका की शादी की इनसाइड फोटोज, न्यूली वेड कपल को दी बधाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनी थीं। इस शादी में ...और पढ़ें

HighLights
- सोनाली बेंद्रे ने शेयर की अनंत-राधिका के शादी की फोटो
- परिवार संग ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनी थीं सोनाली बेंद्रे
- एक्ट्रेस ने पोस्ट कर कपल को दी शादी की बधाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को धूमधाम से शादी की। इस शाही शादी के गवाह कई देसी और विदेशी मेहमान बने। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने शादी के कई वीडियो शेयर किए और न्यूली वेड कपल को पोस्ट शेयर करके बधाई भी दी।
अब शादी के कुछ दिन बाद एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड वेडिंग की कई इनसाइड फोटोज शेयर की हैं और साथ ही कपल को बधाई भी दी है। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ भी नजर आ रही हैं।
सोनाली ने शेयर की शादी की इनसाइड फोटोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे अनंत-राधिका की शादी में अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। अब उन्होंने ग्रैंड वेडिंग की इनसाइड फोटो दिखाई है। पहली तस्वीर में एक्ट्रेस राधिका मर्चेंट से मिलते हुए नजर आ रही हैं।

Photo Credit: Sonali Bendre/Instagram
वहीं, दूसरी फोटो में उनके बेटे राधिका से मिल रहे हैं। तीसरी तस्वीर अनंत-राधिका के सिंदूर रस्म की है और चौथी फोटो में पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आ रहा है। लास्ट में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ दिख रही हैं।

Photo Credit: Sonali Bendre/Instagram
सोनाली ने दी कपल को शुभकामनाएं
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अनंत और राधिका, इस अद्भुत कपल को बधाई। आप दोनों को जीवन भर खुशियां मिलें, ऐसी शुभकामनाएं। मुकेश भाई और नीता भाभी, आपको और आपके पूरे परिवार को हमारी शुभकामनाएं। इतने शानदार मेजबान होने, बेहतरीन आतिथ्य के लिए और हर मेहमान को खास महसूस कराने के लिए आपका शुक्रिया। शादी वाकई कमाल की थी।

शादी के बाद हुए थे ये दो फंक्शन
अनंत-राधिका की शादी के बाद 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद रस्म' का आयोजन किया गया। इसके बाद 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया। सभी फंक्शन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
