'स्क्रीन अवार्ड' ने किसी को हंसाया तो किसी को किया निराश
जहां एक ओर स्क्रीन अवार्ड कई सितारों के चेहरे पर खुशियां लेकर आया वहीं इसी अवार्ड की शाम अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को उदास कर गई। विकम्रादित्य मोटवाने की फिल्म लुटेरा से मिली अपार प्रसंशा के बाद भी उनकी फिल्म को स्क्रीन अवार्ड में ज्यादा सराहा नहीं गया। इस बात से वे बहुत निराश हैं।
मुंबई। जहां एक ओर स्क्रीन अवार्ड कई सितारों के चेहरे पर खुशियां लेकर आया वहीं इसी अवार्ड की शाम अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को उदास कर गई। विकम्रादित्य मोटवाने की फिल्म लुटेरा से मिली अपार प्रसंशा के बाद भी उनकी फिल्म को स्क्रीन अवार्ड में ज्यादा सराहा नहीं गया। इस बात से वे बहुत निराश हैं।
पढ़ें : स्क्रीन अवार्ड्स : शाहरुख बने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और दीपिका अभिनेत्री
सोनाक्षी ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के जरिए अपनी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि, मुझे बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया लेकिन बाकी फिल्म से किसी को भी नामांकित नहीं किया गया। उन्हें इसी बात का दुख है।
उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें आश्चर्य है कि इतनी अच्छी फिल्म अवार्ड में कैसे पीछे रह गई। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब इसे मास्टरपीस, पोइट्री इन मोशन, वर्ल्ड क्लास और टेक्निकली सुपीरियर फिल्म करार दिया गया था। इसके हिसाब से इस फिल्म को अवार्ड में जगह मिलनी चाहिए।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म को रिलीज के बाद मिश्रित प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। हालांकि सोनाक्षी 20वें स्क्रीन अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था, लेकिन बाकी किसी को किसी भी श्रेणी के लिए नॉमिनेट नहीं किया गया। सोनाक्षी को इसी बात का दुख है। (नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर