विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Blockbuster Song: जहीर इकबाल के साथ 'ब्लॉकबस्टर' है सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी, नए एल्बम में दिखे हॉट मूव्स

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2022 05:11 PM (GMT+05:30)

Blockbuster Song बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के जहीर इकबाल के साथ रिलेशन की खबरों से चर्चा का ...और पढ़ें

Symbolic Image of Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal
Symbolic Image of Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशन की खबरें बॉलीवुड गलियारों में सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि, ये दोनों खुद को एक दूसरे का अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन इनकी जोड़ी ऑडियंस को बहुत पसंद आती है। फिलहाल, यह जोड़ी नए म्यूजिक एल्बम को देखने को मिल रही है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'ब्लॉकबस्टर' के गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। गाने में सोनाक्षी और इकबाल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस सॉन्ग को मिस्टर एंड मिस फिल्म और रंजू वर्गिस ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि इससे पहले गाने का टीजर जारी किया गया था।

ब्लॉकबस्टर के टीजर ने मचाया था धमाल

कुछ दिन पहले ब्लॉकबस्टर का टीजर जारी किया गया था। इस टीजर को शेयर कर सोनाक्षी ने लिखा था, 'ब्लॉकबस्टर जल्द आ रहा है...क्या आप तैयार हो?' वर्क फ्रंट पर सोनाक्षी और इकबाल का यह पहला गाना है। गाने को असीस कौर और एमी वर्क ने अपनी आवाज दी है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी करेंगी ओटीटी डेब्यू

इस एल्बम के अलावा सोनाक्षी सिन्हा अमेजन प्राइम वीडियो की कॉप सीरीज से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। सीरिज से उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसमें वो खाकी में नजर आ रही हैं। वहीं, अगर जहीर इकबाल की बात करें, तो उन्होंने प्रनूतन बहल के साथ 'नोटबुक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 'ब्लॉकबस्टर' के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और इकबाल 'डबल एक्सेल' में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इसमें हुमा कुरैशी भी उनके साथ दिखेंगी।

सोनाक्षी के बाकी अपकमिंग प्रोजेक्टस

डबल एक्सएल के अलावा सोनाक्षी, 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस', 'सर्कस' में दिखेंगी। इसके अलावा किशोर कुमार की बायोपिक और अमृता प्रीतम की बायोपिक भी उनके खाते में है। यह फिल्में 2023 और उसके बाद आने वाले वर्षों में रिलीज होंगी। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: नए सीजन में मचेगा धमाल, इस बार तजाकिस्तान के सिलेब्रिटी भी होंगे बिग बॉस का हिस्सा?