सरबजीत की बहन बनेंगी सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कम समय में कई सारे चुनौती भरे रोल अदा किए हैं। इस बार सोनाक्षी असल घटना के किसी जीवित किरदार की भूमिका निभाने जा रहीं हैं। सोनाक्षी सुभाष घई के ड्रीम प्रोजेक्ट में एक साहसी बहन का रोल अदा करेंगी।
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कम समय में कई सारे चुनौती भरे रोल अदा किए हैं। इस बार सोनाक्षी असल घटना के किसी जीवित किरदार की भूमिका निभाने जा रहीं हैं। सोनाक्षी सुभाष घई के ड्रीम प्रोजेक्ट में एक साहसी बहन का रोल अदा करेंगी।
पढ़ें : सोनाक्षी करने लगी हैं किसी से बेइंतहा मोहब्बत
सूत्रों ने बताया कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सुभाष घई के ड्रीम प्रोजेक्ट में सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर की भूमिका निभाने जा रहीं हैं। हालांकि सोनाक्षी ने इस रोल के लिए काफी देर बाद हामी भरी है लेकिन वे इस साहसी किरदार को लेकर काफी उत्सुक हैं।
सुभाष घई इस फिल्म में किसी भी तरीके की कोई गलती नहीं चाहते हैं। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। ये बहुत ही संगीन और भावुक मुद्दा है। अगले साल फिल्म का काम शुरू हो जाएगा। फिल्म मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले बनने जा रही है। फिल्म के लिए दलबीर कौर की रजामंदी ले ली गई है।
गौरतलब है कि सरबजीत सिंह पिछले 22 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद था। बाद में उनकी मौत हो गई। सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने अपने भाई के हक के लिए बड़ी ही हिम्मत के साथ लड़ाई की। उन्होंने एक साहसी बहन का परिचय दिया। पहले अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए जंग लड़ी, फिर सरबजीत की मौत के बाद उसके हक के लिए लड़ाई की। सोनाक्षी उसी बहन की हिम्मत की दास्तां को बयां करेंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर